फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shalini Passi: शालिनी को आता है नेगेटिविटी से निपटना, तरीका दूसरों से हटकर है

Tue, 26 Nov 2024 08:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियालिटी शो 'फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आईं शालिनी पासी इन दिनों इंटरनेट पर भी छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बताया है कि वह कैसे अपनी जिंदगी में आने वाली नेगेटिविटी से निपटती हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi

'फैबुलस लाइफ वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' शो को काफी पसंद किया गया। इस शो में वैसे तो कई बॉलीवुड से जुड़ी सेलिब्रिटी और स्टार वाइफ शामिल रहीं, लेकिन दिल्ली की सोशलाइट शालिनी पासी सबसे ज्यादा खबरों में बनी हुई हैं। शो के खत्म होने के बाद उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात की। इसमें नेगेटिविटी से निपटने का एक अलग ही तरीका बता दिया। 


 

 

विज्ञापन

2 of 5
शालिनी पासी - फोटो : Instagram/shalini.passi

अलग है नेगेटिविटी दूर करने का तरीका
सोशल मीडिया के एक चैट सेशन में किसी यूजर ने शालिनी से पूछा कि वह नेगेटिविटी को कैसे संभालती हैं। उसे दूर करने के लिए क्या करती हैं। इस पर शालिनी का जवाब था कि वह जब भी नेगेटिविटी का सामना करती हैं तों बैकफ्लिप एक्सरसाइज करती हैं। बैकफ्लिप एक तरह की एक्सरसाइज होती है तो बॉडी को फिट रखने में मदद करती है। लेकिन शालिनी इसके जरिए अपनी नेगेटिविटी को दूर करती है।

विज्ञापन

3 of 5
फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शो की कंटेस्टेंट को ट्रिप पर लेकर जाना चाहती हैं 
एक और यूजर ने शालिनी ने पूछा कि वह 'फैबुलस लाइव्स वर्सज बॉलीवुड वाइव्स' की दूसरी प्रतियोगी को किस जगह पर अपने साथ वैकेशन पर लेकर जाना चाहेंगी, तो इस पर शालिनी ने कहा कि वह उन्हें स्कीइंग गेम के लिए साथ लेकर जाना चाहिए। इसी शो में शालिनी और बाकी प्रतियोगी मॉरिशस के ट्रिप पर गए थे। इस ट्रिप को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही से शालिनी को भी पॉपुलैरिटी मिली।

4 of 5
शालिनी पासी - फोटो : इंस्टाग्राम @shalini.passi

अपनी कमाई कर देती हैं दान
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में शालिनी ने यह भी बताया कि वह जो कुछ भी कमाती हैं, वह सबकुछ दान कर देती हैं। उनका दान किया हुआ पैसा बिहार के एक गांव में जाता है। साथ ही वह महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी काफी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शालिनी पासी दिल्ली के एक कारोबारी की पत्नी हैं - फोटो : Instagram/shalini.passi

आगे एक शो बनाने की ख्वाहिश 
शालिनी एक ऐसा शो भी बनाना चाहती हैं जो भारतीय संस्कृति को दिखाएगा। हालांकि उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि लोग कहते हैं कि ऐसे शो को देखने के लिए कम ही दर्शक मिलेंगे, लेकिन मैं भारत को, अपनी संस्कृति को और महिलाओं की शक्ति दिखाने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें