Chal Zero Par Chalate Hain: मंगलवार को विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ लॉन्च किया गया। लॉन्च इवेंट में श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन और शान जैसे अभिनेताओं ने अपनी प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
1 of 5
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मंगलवार को विधु विनोद चोपड़ा की आगामी फिल्म ‘जीरो से रिस्टार्ट’ का गाना ‘चल जीरो पर चलते हैं’ लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के साथ श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, शान और शांतनु मोइत्रा मौजूद रहें। शंकर महादेवन श्रेया घोषाल, शान और शांतनु ने लॉन्च इवेंट में मनमोहक प्रस्तुति दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘चल जीरो पर चलते हैं’ के गायक
‘चल जीरो पर चलते हैं’ फिल्म का काफी प्रेरणादायक गीत है। इस गाने को शान, सोनू निगम, शंकर महादेवन, स्वानंद किरकिरे ने आवाज दी है। इसा म्यूजिक शांतनु मोइत्रा ने दिया है। इस गाने की शुरुआत में विक्रांत को पुलिस की वर्दी में दिखाया गया है साथ ही वह कह रहे हैं कि उन्होंने चीटिंग छोड़ दी है। फिल्म के पुराने भाग से भी कुछ दृश्यों को जोड़ा गया है।
4 of 5
चल जीरो पर चलते हैं लॉन्च इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गाने से किया मंत्रमुग्ध
म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान शंकर महादेवन, श्रेया घोषाल और शान ने प्रस्तुति दी। उन्होंने गाने गुनगुनाएं। दिग्गजों की मौजूदगी से पूरा इवेंट संगीतमय हो गया। इवेंट में मौजूद लोगों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। अपनी सुरीली आवाज से इन सभी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शंकर महादेवन ने वुमरो-वुमरो गीत गाया, श्रेया घोषाल ने ‘तेरे बिन’ और कई अन्य गीत गाए।