Engineers Day 2026: हर साल 15 सितंबर को देशभर में इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के लेकर तापसी पन्नू तक कई नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में।
हर साल 15 सितंबर को एम विश्वेश्वरैया के सम्मान में इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में भी ऐसे कई सितारे हैं, जो सिर्फ एक्टिंग में माहिर नहीं हैं, बल्कि पढ़ाई में भी काफी अच्छे रहे हैं। इन सितारों ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा हासिल की है।
सिर्फ इतना ही नहीं, उनका एजुकेशनल बैकग्राउंड इस सोच को भी गलत साबित करता है कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और पढ़ाई का कोई मेल नहीं है। इनके अलावा सुशांत सिंह राजपूत उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने आखिर में आकर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी। आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।
विज्ञापन
2 of 7
कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
कृति सेनन
कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पूरी की। 12वीं के बाद कृति ने नोएडा स्थित जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन में बीटेक किया। कृति ने GMAT परीक्षा भी दी थी, जिसमें उन्होंने शानदार 710 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
3 of 7
विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के शेठ चुनिलाल डाबोदारदास बरफीवाला हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने नौकरी करना शुरू किया और एक इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान विक्की को एहसास हुआ कि उन्हें ऑफिस की नौकरी में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपना ध्यान एक्टिंग की तरफ लगाया और किशोर नमित कपूर की एक्टिंग एकेडमी जॉइन कर ली।
4 of 7
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
अभिनेता ने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से पूरी की।
उन्होंने नवी मुंबई स्थित डी. वाई. पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
कार्तिक ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही मॉडलिंग करना भी शुरू कर दिया था।
फिर उन्होंने साल 2011 में फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
विज्ञापन
5 of 7
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
तापसी पन्नू
अभिनेत्री ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की और उसके बाद गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की।
पढ़ाई पूरी करने के बाद तापसी ने कुछ समय तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी भी की। फिर साल 2008 में चैनल V के टैलेंट शो 'गेट गॉर्जियस' के लिए चुने जाने के बाद उनका मॉडलिंग करियर शुरू हुआ।
विज्ञापन
6 of 7
आर माधवन
- फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन
आर माधवन ने फिल्म '3 इडियट्स' में इंजीनियरिंग के छात्र का किरदार निभाया था और बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि एक्टर असल जिंदगी में भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। माधवन ने कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।
सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों नहीं ली डिग्री?
ऊपर हमने आपको बताया कि किन स्टार्स ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके डिग्री ली, लेकिन अब आपको सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बताते हैं। दिवंगत अभिनेता पढ़ाई में बहुत होशियार थे।
सुशांत ने कई बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे। वहीं, ऐसा नहीं होता तो वह एयर फाॅर्स पायलट बनना चाहते थे लेकिन घरवालों की वजह से उन्हें इंजीनियरिंग की पढ़ाई करनी पड़ी। मैकेनिल इंजीनियरिंग पढ़ते-पढ़ते सुशांत बॉलीवुड का भी सपना देखने लगे थे। ऐसे में उन्होंने फाइनल ईयर में आकर अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और मुंबई चले गए।
सुशांत सिंह राजपूत ने दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज की दाखिला प्रवेश परीक्षा में देशभर में सातवां स्थान हासिल किया था।
इसके अलावा इंजीनियरिंग दाखिले के लिए आयोजित होने वाली AIEEE में भी उनकी अच्छी रैंक आई थी।