फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ed Sheeran: अरिजीत सिंह के साथ स्कूटर की सवारी करते दिखे एड शीरन, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

Tue, 11 Feb 2025 09:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ed Sheeran: ब्रिटिश पॉप गायक एड शीरन इन दिनों भारत में हैं। हाल ही में वह अरिजीत सिंह के साथ स्कूटर की सवारी करते नजर आए।
 
विज्ञापन
1 of 5
एड शीरन, अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पॉप गायक एड शीरन इन दिनों अपनी भारत यात्रा का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में वह मशहूर भारतीय प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के साथ स्कूटर राइड का आनंद लेते दिखे। अरिजीत ने उन्हें अपने गृहनगर जियागंज (मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) में स्कूटर की सवारी कराई। 
Ranveer Allahbadia: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया पर लगेगा बैन, AICWA ने कहा- कानूनी कार्रवाई हो
 
विज्ञापन

2 of 5
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो बटोर रहा सुर्खियां
दोनों गायकों की स्कूटर राइड का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में वे पूरी मस्ती के साथ अपनी यात्रा का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। एड शीरन ने अपनी सुरक्षा टीम को छोड़कर अरिजीत के साथ स्कूटर और बोट राइड का आनंद लिया और इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के साथ अच्छा टाइम गुजारा।
Kanye West: विवादों में रहने वाले कान्ये वेस्ट ने एक्स को कहा अलविदा, आखिरी पोस्ट में एलन मस्क को दिया धन्यवाद
विज्ञापन

3 of 5
एड शीरन - फोटो : एक्स
स्थानीय निवासी देखकर हुए हैरान
बेंगलुरु में पुलिस की ओर से स्ट्रीट शो पर रोक लगाए जाने के बाद एड शीरन अरिजीत सिंह के साथ पश्चिम बंगाल में दिखाई दिए। स्थानीय निवासियों को यह देखकर हैरानी हुई कि ब्रिटिश गायक बिना किसी सुरक्षा के आराम से घूम रहे थे।

4 of 5
एड शीरन और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @arijitsingh
पांच घंटे रहे साथ
एड शीरन और अरिजीत सिंह के बीच गहरी दोस्ती है। दोनों की यह दोस्ती सितंबर 2024 में लंदन में एक मंच पर साथ गाने के बाद और मजबूत हुई। उस समय दोनों ने एक-दूसरे के हिट गाने गाए थे। सूत्रों के अनुसार एड शीरन ने जियागंज में लगभग पांच घंटे बिताए, जिसमें उन्होंने अरिजीत के साथ स्कूटर और बोट राइड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एड शीरन - फोटो : इंस्टाग्राम
इन शहरों में शोज करेंगे एड शीरन
अपनी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन ने चर्च स्ट्रीट पर एक आकस्मिक प्रदर्शन किया था। हालांकि, पुलिस ने बीच में उनके शो को रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने अपने कॉन्सर्ट में शिल्पा राव के साथ जूनियर एनटीआर के तेलुगु गाने 'चुट्टामल्ले' पर प्रस्तुति देकर सभी को चौंका दिया। एड शीरन ने हैदराबाद और चेन्नई में दो कॉन्सर्ट किए हैं और अब वह 12 फरवरी को शिलांग और 15 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में अपनी प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।
संबंधित वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें