रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना
- फोटो : Instagram
नकारात्मक चीजें ज्यादा बिकती हैं
मुकेश खन्ना ने कहा कि आज कल यूट्यूबर बनने का मतलब है व्यूज को पकड़ना। लोग उन्हें सुन रहे हैं, इसलिए वे सब यूट्यूबर हैं। ऐसे में यह सच नहीं है कि रणवीर ने जो कहा वो सबको पसंद नहीं आया। काश ऐसा होता, लेकिन कुछ लोगों को वह पसंद आया, इसलिए लोग उन्हें सुन रहे थे। यूट्यूबर गलत दिशा में जा रहे हैं। उन्हें लगता है कि जितने ज्यादा व्यूज, उतनी ज्यादा लोकप्रियता और उतना ज्यादा पैसा। ऐसे में वे गलत कंटेंट की ओर जा रहे हैं, उन्हें भाषा का ज्ञान नहीं है। उन्हें पता है कि नकारात्मक चीजें ज्यादा बिकती हैं, सकारात्मक चीजें नहीं बिकतीं, इसलिए वे इस दिशा में जा रहे हैं।