फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2025: कभी ठहाके लगाकर हंसते हुए तो कभी चमगादड़ पर बैठकर उड़ते हुए, पर्दे पर कई रूप में नजर आया रावण

Thu, 02 Oct 2025 01:46 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravan Portrayals in Bollywood: फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी रावण को अलग-अलग रूपों में दर्शाया गया है। कभी खलनायक तो कभी ज्ञानी के तौर पर। आइए जानते हैं कब-कब दर्शकों को रावण के अलग-अलग रूप देखने को मिले।
विज्ञापन
1 of 7
रावण के अलग-अलग रूप - फोटो : एक्स
आज देशभर में दशहरा का त्योहार मनाया जा रहा है। विजयदशमी के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। सिनेमा में भी कई बार फिल्मों और टीवी शोज के जरिए अच्छाई की जीत के प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व को दर्शाया गया है। बॉलीवुड और टीवी जगत में अब तक रावण को अलग-अलग रूप में पर्दे पर पेश किया गया है। चलिए आज उन्हीं के बारे में चर्चा करते हैं और आपको बताते हैं कब-कब पर्दे पर रावण का एक अलग फ्लेवर देखने को मिला। 
विज्ञापन

2 of 7
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : एक्स
रामानंद सागर की 'रामायण' में अरविंद त्रिवेदी
जब 1987 में टीवी पर रामायण का प्रसारण हुआ, तब हर रविवार सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। इस शो में अरविंद त्रिवेदी द्वारा निभाया गया रावण का किरदार दर्शकों की यादों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। उनकी गूंजती आवाज, डायलॉग अदायगी, जोर-जोर से हंसने का अंदाज और गुस्से से भरा चेहरा, लोगों को इतना वास्तविक लगता था कि कई बार दर्शक उन्हें असली रावण समझ बैठते थे।

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा से लेकर तृप्ति-तमन्ना तक, NMACC में हुए इवेंट में सितारों ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन

3 of 7
नरेंद्र झा - फोटो : एक्स
जी टीवी का शो ‘रावण’
2006 में जी टीवी पर एक अलग धारावाहिक रावण आया, जिसमें कहानी लंकापति के दृष्टिकोण से दिखाई गई। इस शो में नरेंद्र झा ने रावण का रोल किया था। इसमें रावण को सिर्फ खलनायक नहीं, बल्कि एक विद्वान, भक्त और शक्तिशाली शासक के रूप में भी दर्शाया गया। इस धारावाहिक ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर किया कि रावण का व्यक्तित्व सिर्फ नकारात्मक नहीं था, बल्कि उसमें कई जटिल परतें भी थीं।

4 of 7
आशुतोष राणा - फोटो : एक्स
आशुतोष राणा का ‘हमारे राम’ में अभिनय
मंच पर 'हमारे राम' में आशुतोष राणा ने रावण का किरदार निभाया। गंभीर अभिनय और गहरी आवाज के लिए मशहूर आशुतोष राणा ने इस भूमिका में रावण के ज्ञान, क्रोध और महत्वाकांक्षा, तीनों का संतुलन दिखाया। उनकी परफॉर्मेंस भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रही।
 
विज्ञापन

5 of 7
अभिषेक बच्चन - फोटो : एक्स
अभिषेक बच्चन का रेफरेंस
बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में रावण का आधुनिक संदर्भ दिखाने की कोशिश हुई। अभिषेक बच्चन की फिल्म रावण (2010) में यह किरदार सीधा पौराणिक नहीं था, लेकिन उसमें रावण के प्रतीकात्मक गुण नजर आते थे। मणिरत्नम की इस फिल्म ने काफी बज बनाया था क्योंकि रावण के किरदार से उठाए गए गुणों को किसी और किरदार में दिखाया गया था।
विज्ञापन

6 of 7
अखिलेंद्र मिश्रा - फोटो : एक्स
अखिलेंद्र मिश्रा भी बने थे रावण
साल 2008 में रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने बनाई थी रामायण। उन्होंने अपने पिता के शो से प्रेरित होकर ही इसे बनाया था। शो में गुरमीत चौधरी राम के किरदार में थे वही देबिना बनर्जी सीता का रोल अदा कर रही थीं। शो में रावण की भूमिका में नजर आए थे अखिलेंद्र मिश्रा। 1980 की ही तरह इस रामायण को जनता का भरपूर प्यार मिला और रावण के रोल में अखिलेंद्र मिश्रा को भी सभी ने पसंद किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैफ अली खान - फोटो : एक्स
‘आदिपुरुष’ में सैफ अली खान
2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया। हालांकि, इस फिल्म को भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। खासकर रावण के लुक और डायलॉग्स को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई। कई लोगों ने कहा कि यह प्रस्तुति रावण की गरिमा को कम करके दिखाती है। 'आदिपुरुष' में रावण को जिस तरह दिखाया गया, उसने सबसे ज्यादा आलोचना झेली। एक सीन में रावण को वेल्डिंग करते हुए दिखाया गया, जिसे दर्शकों ने हास्यास्पद बताया। वहीं, पाइथन से मसाज लेने वाला सीन लोगों को और भी अजीब लगा। फिल्म की ‘काली लंका’ ने तो विवाद को और गहरा कर दिया। परंपरागत रूप से स्वर्णमयी और भव्य लंका को अंधेरे और भयावह रूप में दिखाने पर दर्शकों ने तीखी नाराजगी जताई। इन विजुअल्स ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या तकनीकी प्रयोगों ने धार्मिक आस्था और मूल कथानक को नुकसान पहुंचाया। यही वजह रही कि 'आदिपुरुष' का रावण सबसे विवादित बन गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें