Bollywood News in Hindi: सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष ने सगाई का एलान कर दिया। वहीं शाहरुख खान की कुल संपत्ति को लेकर एक आंकड़ा जारी हुआ है। और क्या-क्या आज दिनभर ट्रेंड में रहा, पढ़िए फटाफट अंदाज में।
बुधवार को एंटरटेनमेंट जगत में कई खबरों को लेकर चर्चा होती रही। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। शाहरुख खान की संपत्ति को लेकर एक रिपोर्ट जारी हुई जिसमें पता चला कि किंग खान अरबपति बन गए हैं। वहीं सोनम कपूर की दूसरी प्रेग्नेंसी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। हॉलीवुड के टॉम क्रूज ने भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाएं बटोरीं। चलिए जानते हैं इसके अलावा कौन-कौन सी खबरें ट्रेंडिंग रहीं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अल्लू सिरिश
- फोटो : एक्स
अल्लू शिरिष ने किया सगाई का एलान
तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। शिरिष ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका के साथ सगाई का एलान कर दिया है। खास बात यह रही कि उन्होंने यह खुशखबरी अपने दादा, मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती के दिन दी। अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पेरिस की खूबसूरत लोकेशन एफिल टॉवर के सामने नयनिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखकर बताया कि उनकी सगाई 31 अक्टूबर 2025 को होने जा रही है।
पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शाहरुख खान
फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल बिताने के बाद शाहरुख खान अरबपति बन गए हैं। सुपरस्टार की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर (12490 करोड़ रुपये) है। ये आंकड़ा 1 अक्तूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने जारी किया है। पहले शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। अब इस लिस्ट के सामने आने के बाद वो दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।
क्या दोबारा मां बनने वाली हैं सोनम कपूर?
बुधवार को कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अमर उजाला ने जब इस बारे में सोनम के ताऊजी और फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर से बात की। बोनी ने कहा- ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं.. अब तक मैं इस बारे में कुछ नहीं जानता इसलिए इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। जब तक मुझे पूरी तरह से यकीन न हो जाए, तब तक इस बारे में बात करना ठीक नहीं होगा।’
चौथी बार दूल्हा बनेंगे टॉम क्रूज?
हाल ही में खबरें आईं कि हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन और कीथ अर्बन 20 वर्षों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। अब खबर आ रही है कि निकोल किडमैन के पूर्व पति टॉम क्रूज और अभिनेत्री एना डे अर्मास अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक दोनों स्काईडाइविंग करते हुए एक-दूसरे के साथ शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। रडारऑनलाइन के मुताबिक टॉम क्रूज और एना डे अर्मास अपनी शादी को 'मिशन: इम्पॉसिबल' स्टंट जैसा हैरतअंगेज बनाना चाहते हैं। दोनों ने अभी तक आधिकारिक रूप से सगाई नहीं की है लेकिन वह अपनी शादी के बारे में विचार कर रहे हैं।
धनुष-कृति की ‘तेरे इश्क में’ का टीजर रिलीज
निर्देशक आनंद एल राय पर्दे पर एक बार फिर ‘रांझणा’ जैसा जादू बिखेरना चाह रहे हैं। इसके लिए वो फिल्म ‘तेरे इश्क में’ लेकर आए हैं। धनुष और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का घोषणा के बाद से ही दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आज इस मच अवेटेड फिल्म का टीजर सामने आया है। टीजर के रिलीज होने के बाद अब फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।