फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की गलवान घाटी पर आधारित फिल्म को मिल गई हीरोइन, पहले इस फिल्म में दिखा चुकी हैं जलवे

Thu, 19 Jun 2025 08:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan Get Actress: सलमान खान जल्द ही गलवान घाटी पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कर्नल बनेंगे। फिल्म के लिए अभिनेत्री भी मिल गई है। आइए जानते हैं वह कौन हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सलमान खान 'सिकंदर' फिल्म में नजर आए। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद सलमान खान अब अपनी नई फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। निर्माताओं ने जानकारी दी है कि फिल्म में सलमान खान के विपरीत कौन सी एक्ट्रेस रहेगी। फिल्म में देशभक्ति के अलावा भरपूर एक्शन है। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है।
विज्ञापन

2 of 5
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda
फिल्म के लिए यह होंगी एक्ट्रेस
इंडिया टुडे की एक खबर के मुताबिक फिल्म में सलमान खान के विपरीत चित्रांगदा सिंह को लिया गया है। यह पहली बार है, जब दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। चित्रांगदा सिंह को 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए जाना जाता है। इसके बाद वह 'देसी ब्यॉज' और 'गब्बर इज बैक' के गाने 'आओ राजा' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 5
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda
सलमान निभाएंगे कर्नल बी का किरदार
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। यह फिल्म शिव अरूर और राहुल सिंह के उपन्यास 'इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3' पर आधारित है। फिल्म में कथित तौर पर सलमान खान कर्नल बी का किरदार निभाएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने सलमान खान को शादी के लिए किया था प्रपोज, एक्टर ने दिया था शानदार जवाब

4 of 5
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं कर्नल बी?
यह वही अफसर हैं जिन्होंने गलवान संघर्ष के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उनका नाम संतोष बाबू है और वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : @twitter: Salman khan
मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे सलमान खान
पिंकविला के मुताबिक फिल्म की फोटोग्राफी जुलाई 2025 से शुरू होगी। बताया ये भी जाता है कि फिल्म अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। सलमान खान इन दिनों अपनी बॉडी पर काम कर रहे हैं। वह फिल्म में रोल को निभाने के लिए मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें