Divya Khosla Kumar: आज दिव्या खोसला कुमार का जन्मदिन है। आइए इस मौके जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल करने वाली यह खूबसूरत अभिनेत्री कैसे बनीं टी-सीरीज की मालकिन?
टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला कुमार आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। दिव्या एक खूबसूरत, टैलेंटेड और ग्लैमरस अभिनेत्री के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन भी किया है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हम उनकी लव स्टोरी के बारे में जानेंगे। हम जानेंगे कि किस तरह उनकी और भूषण कुमार की मुलाकात हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
कहां से शुरू हुआ करियर?
दिव्या का जन्म 20 नवंबर 1987 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की और कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। अभिनेत्री ने तेलुगु फिल्म ‘लव टुडे’ से अभिनय जगत में कदम रखा। बॉलीवुड में दिव्या ने वर्ष 2004 में आई फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ से डेब्यू किया। इस बीच उन्होंने अभिनय से भी ब्रेक लिया और अपने आप को निर्देशन के लिए तैयार करने लगीं। दिव्या ने कुछ म्यूजिक वीडियो का निर्देशन करने के बाद वर्ष 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ और 2016 में आई फिल्म ‘सनम रे’ को निर्देशित किया। AR Rahman: एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने की तलाक की घोषणा, शादी के 29 साल बाद लिया ये फैसला
विज्ञापन
3 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
दिव्या खोसला और भूषण कुमार की लव स्टोरी
दिव्या और भूषण कुमार की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है, बिल्कुल फिल्मों की तरह। दरअसल, दिव्या और भूषण कुमार की मुलाकात फिल्म ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ के सेट पर हुई थी। भूषण कुमार अक्सर वहां आया करते थे। भूषण कुमार ने जब दिव्या को पहली बार देखा था, तभी वह अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। धीरे-धीरे दोनों मैसेज पर बात करने लगे। हालांकि, कहा जाता है कि दिव्या उन्हें बिल्कुल भी भाव नहीं देती थीं। एक दिन भूषण कुमार अपनी मां के साथ उनके घर पहुंच गए और उनका हाथ मांग लिया। अंत में फिल्म पूरी होते-होते दोनों की शादी हो गई।
4 of 5
दिव्या खोसला कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @divyakhossla
शादी के बाद करियर पर लगा ब्रेक
भूषण कुमार से शादी होने के बाद दिव्या ने अपने करियर से ब्रेक ले लिया। वह अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देने लगीं। दिव्या अपनी शादी को कहीं ना कहीं अरेंज मैरिज ही मानती हैं। उन्होंने अपने घरवालों के कहने पर ही भूषण कुमार से शादी की थी। इस ब्रेक के दौरान उन्होंने खुद को निखारा। उन्होंने डायरेक्शन, सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग का कोर्स किया और फिर निर्देशन के क्षेत्र में वापसी की।