पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' में दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर
- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
फिल्म ‘सरदार जी 3’ से जुड़ी कंट्रोवर्सी
हाल ही में दिलजीत दोसांझ की एक अपकमिंग फिल्म 'सरदार जी 3' का ट्रेलर जारी हुआ। ट्रेलर देखकर सोशल मीडिया यूजर्स आग-बबूला हो गए। दरअसल, इस ट्रेलर में नजर आया कि फिल्म में दिलजीत के अपोजिट लीड रोल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं। यह वही हानिया आमिर हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत के बारे में गलत बातें कही थीं। ऐसे में दिलजीत और उनकी फिल्म के बायकॉट की मांग शुरू हुई। सेंसर से इस फिल्म को सर्टिफिकेट ना देने की मांग भी उठी। आखिर में मामला बढ़ता देखकर दिलजीत की तरफ से अपनी पंजाबी फिल्म को ओरवसीज की रिलीज करने का फैसला लिया गया। मगर यह विवाद अब भी जारी है। हाल ही में यह मांग भी उठी की जिन बॉलीवुड फिल्मों में दिलजीत काम कर रहे हैं, उनसे उन्हें हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि दिलजीत पाकिस्तानी कलाकारों को प्रमोट करते हैं जबकि पुलवामा हमले के वक्त से ही नोटिस जारी किया गया था कि कोई भी भारतीय कलाकार, पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा।
हाल ही में फिल्ममेकस अशाेक पंडित ने एएनआई से बातचीत में भी बताया है, 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने पुलवामा अटैक के बाद एक नोटिस इश्यू किया था कि जिसमें कहा गया था कि कोई भी प्रोड्यूसर, एक्टर, सिंगर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेगा। अगर किसी ने इनके साथ काम किया तो उन लोगों को बायकॉट कर दिया जाएगा। आज तक यह नोटिस जारी है।'