Dhurandhar 2 Box Office Collection: दूसरे हफ्ते में 'धुरंधर 2' का कलेक्शन घटने के बाद तीसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। पवन कल्याण की फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ से बाहर हो गई है।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' की तीसरे वीकएंड पर कमाई बढ़ी है। दूसरे हफ्ते के आखिर में फिल्म की कमाई काफी कम हो गई थी। रिलीज के इतने दिनों बाद भी आदित्य धर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते हैं शनिवार को इस फिल्म के साथ 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' और 'उस्ताद भगत सिंह' ने कितनी कमाई की है।
विज्ञापन
2 of 5
धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की कुल कमाई
ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ा का आंकड़ा पार करने वाली 'धुरंधर 2' ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे शुक्रवार को इसकी कमाई 21.30 करोड़ रुपये रही। तीसरे शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई 25.65 करोड़ रुपये हुई। फिल्म का कुल कलेक्शन 985.02 करोड़ रुपये हो गया है।
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' ने अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। यही नहीं यह फिल्म दुनियाभर में भी अच्छी कमाई कर रही है। 17 दिनों में इसने वर्ल्डवाइड कुल 1564.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। अगर इसका कलेक्शन इसी तरह जारी रहा, तो यह 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपये है।
4 of 5
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी
- फोटो : यूट्यूब
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतने दिन गुजर जाने के बावजूद 'धुरंधर 2' हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' पर भारी पड़ रही है। भारत में यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज हुई थी। शनिवार को इस फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दस दिनों में इसका कुल कलेक्शन 33.17 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रयान गोसलिंग, सैंड्रा हुलर, जेम्स ऑर्टिज और केन लियुंग ने अदाकारी की है।
'उस्ताद भगत सिंह'
'धुरंधर 2' के साथ रिलीज हुई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' अब बॉक्स ऑफिस की दौड़ से एकदम बाहर हो चुकी है। शनिवार को इस फिल्म ने कुल तीन लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 71.56 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें पवन कल्याण ने अहम किरदार निभाया है।