फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhirubhai Ambani School Annual Day: शाहरुख से लेकर करीना तक, बच्चों के एनुअल डे पर पहुंचे सितारे

Thu, 19 Dec 2024 07:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर, शाहिद कपूर और करण जौहर भी इस समारोह का हिस्सा बने थे। करीना के बेटे जेह अली खान ने भी एनुअल डे पर परफॉर्म किया था, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों को मुंबई के प्रतिष्ठित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में भेजते हैं। ज्यादातर स्टार्स के बच्चे इसी स्कूल से अपनी स्कूलिंग पूरी करते हैं। हर साल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक समारोह चर्चा का विषय रहता है। स्कूल का एनुअल डे मीडिया हेडलाइंस का हिस्सा रहता है। इस साल का वार्षिकोत्सव भी काफी चर्चा में रहा है। करीना कपूर, शाहिद कपूर और करण जौहर भी इस समारोह का हिस्सा बने थे। करीना के बेटे जेह अली खान ने भी एनुअल डे पर परफॉर्म किया था, जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
मीसा और जेह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मीसा और जेह हुए स्पॉट
शाहिद कपूर की बेटी मीसा कपूर ने भी एनुअल डे में भाग लिया था। वीडियो में मिसा डेनिम की जींस और टी-शर्ट में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप भी किया था। वीडियो देखकर लग रहा है कि मीसा ने भी वार्षिक समारोह में भाग लिया था। वही, सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे जेह अली खान भी ग्रीन कलर के गेटअप में नजर आए। जेह इस गेटअप में काफी क्यूट लग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करीना और करिश्मा भी हुए स्पॉट
बेटे जेह का परफॉर्मेंस देखने के लिए करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंचे। यही नहीं, करिश्मा कपूर भी अपने भतीजे जेह की हौसला अफजाई करने के लिए पहुंचीं। दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वही, माता-पिता के साथ तैमूर अली खान भी नजर आए।

4 of 5
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान का परिवार भी आए नजर
शाहरुख खान पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना के साथ अबराम खान के एनुअल डे पर पहुंचे। ऑल ब्लैक लुक में शाहरुख काफी डैशिंग लग रहे थे। वही, गौरी खान ने सफेद सूट में इस कार्यक्रम में भाग लिया। सुहाना भी वेस्टर्न आउटफिट में काफी हॉट लग रही थीं। किंग खान के परिवार का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेटी को गोद में लिए दिखीं जेनेलिया
जेनेलिया भी अपनी बेटी के एनुअल डे में स्पॉट हुईं। बेटी को गोद में लेकर अभिनेत्री ने मीडिया में कई पोज दिए। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि जेनेलिया अपनी बेटी की परफॉर्मेंस के लिए काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें