बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर न केवल अपनी फिल्मों को बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। बेबो अपने बच्चों को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। अभिनेत्री के दोनों बेटे तैमूर और जेह मीडिया में अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। अब हाल ही में, करीना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने छोटे बेटे जेह को चीयर करती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कि यह वीडियो क्यों वायरल हो रहा है।