फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanashree: धनश्री के दिल में चहल के लिए अब भी जगह? री-स्टोर की डिलीटेड फोटो, फैंस बोले- दिल जलता है…

Tue, 11 Mar 2025 09:26 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanashree:  युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की वायरल तस्वीरों के बीच धनश्री ने अपनी और चहल की पुरानी तस्वीरों का रीस्टोर कर लिया है। अब फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
काफी दिनों से कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया पर्सनालिटी धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के अलग होने की अफवाह है। इस बीच हाल ही में चहल को आरजे महवश के साथ दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच देखते हुए स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। इसके ठीक बाद धनश्री के फैंस ने पाया कि उन्होंने चहल के साथ अपनी डिलीट की गई तस्वीरें री-स्टोर कर ली हैं। धनश्री ने कई सारी तस्वीरों को अनअर्काइव किया है।
विज्ञापन

2 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
धनश्री ने अनआर्काइव की तस्वीरें
पिछले साल धनश्री ने चहल के साथ अपनी सभी तस्वीरें और वीडियो को आर्काइव कर दिया था, जिससे दोनों के बीच दरार या अलगाव की अफवाहों को बल मिला। यहां तक कि 2020 की उनकी शादी की तस्वीरें भी अब उनके अकाउंट पर नहीं थीं। सोमवार को पोस्ट फिर से दिखाई देने लगे। जिसका मतलब है कि धनश्री ने उन्हें अनअर्काइव कर दिया था। इनमें उनकी डेट्स, आउटिंग, कोलाब ब्रांड पोस्ट और यहां तक कि शादी और अन्य मौकों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

 

 

 


यह खबर भी पढ़ें: Poonam Pandey Birthday: मरने के दो दिन बाद जिंदा हो गई थी ये एक्ट्रेस, काम से ज्यादा विवादों से बनाई पहचान
विज्ञापन

3 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
फैंस ने दिया रिएक्शन
कई प्रशंसकों ने धनश्री के प्रोफाइल पर इन तस्वीरों को दोबारा देखकर कमेंट किया। वह इन तस्वीरों को देखकर हैरान रह गए। एक यूजर ने लिखा, "सभी तस्वीरों को फिर से अनअर्काइव क्यों किया गया?" यहां देखें कमेंट्स:

 



यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘स्त्री 2’ को पछाड़ ‘छावा’ ने दबदबा रखा बरकरार, सोहम शाह की ‘क्रेजी’ चंद दिनों की मेहमान

4 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
घनश्री का क्रिप्टिक पोस्ट
सोमवार को ही धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा, "महिलाओं को दोष देना हमेशा फैशन में रहता है।" उनकी यह पोस्ट भी चहल और महवश की वायरल तस्वीरों के बाद ही आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9
युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने साल 2020 में कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी धनश्री वर्मा से शादी की थी। साल 2024 से दोनों के रिश्ते में परेशानी की खबरें सामने आने लगीं। तब से सोशल मीडिया पर दोनों की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें