फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonam Pandey Birthday: मरने के दो दिन बाद जिंदा हो गई थी ये एक्ट्रेस, काम से ज्यादा विवादों से बनाई पहचान

Tue, 11 Mar 2025 08:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Poonam Pandey Birthday Special: अभिनेत्री पूनम पांडे आज अपना अपना 34 वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी अदाकारी से ज्यादा विवादों की वजह से मशहूर हुई हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानेंगे उनसे जुड़े कुछ किस्से। 
विज्ञापन
1 of 7
पूनम पांडे - फोटो : फोटो- अमर उजाला
पूनम पांडे उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने काम से कम विवादों की वजह से ज्यादा जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें शेयर कर विवादों में आईं। इसके बाद विवादों से उनका नाता जुड़ गया। उनकी शादी के 10 दिन बाद ही विवाद हुआ। आज हम पूनम पांडे के जन्मदिन पर हम आपको बता रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़े विवाद और उनके करियर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
पूनम पांडे - फोटो : फोटो- अमर उजाला
बोल्ड तस्वीरें शेयर कर हुईं मशहूर
विवादों की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे 11 मार्च 1991 को पैदा हुईं। टीवी की दुनिया से लेकर उन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। पांडे ने साल 2010 से मॉडलिंग शुरू की। पांडे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जिसमें ट्विटर भी शामिल है से बहुत मशहूर हुईं। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर मशहूर हुईं। इससे उन्हें मीडिया अटेंशन मिली। उन्होंने 2013 में 'नशा' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वह 'खतरों के खिलाड़ी 4' और 'लॉक अप सीजन 1' में भी नजर आईं। 

यह खबर भी पढ़ें: Poonam Pandey: पूनम पांडे की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए अभिनेत्री की घर-गाड़ी और कमाई
विज्ञापन

3 of 7
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal
वर्ल्ड कप के वक्त सुर्खियों में आईं
पूनम पांडे उस वक्त सुर्खियों में सबसे ज्यादा आईं थीं जब उन्होंने साल 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। उनके इस बयान पर लोगों ने काफी हैरानी जताई थी। खबरों के मुताबिक इस बात को लेकर उनके घर में भी खूब विवाद हुआ था।

यह खबर भी पढ़ें: Poonam Pandey: क्या 'एचपीडी' की शिकार हैं पूनम पांडे? लोगों का अटेंशन पाने के अजीबो-गरीब तरीके ने उठाए कई सवाल
 

4 of 7
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@poonampandeyreal
लीक हुआ था बाथरूम वीडियो
साल 2012 में 'इंडियन प्रीमियर लीग' में 'कोलकाता नाइट राइडर्स' ने जीत दर्ज की इसके बाद उन्होंने बोल्ड पोज दिए थे। यह मामला भी सुर्खियों में आया था। पूनम पांडे का एक बार आपत्तिजनक बाथरूम वीडियो लीक हो गया था। वीडियो में वह बाथरूम में नहाते हुए नजर आ रही थीं। इस वीडियो पर काफी विवाद मचा था। बाद में इस वीडियो को यूट्यूब ने ब्लॉक कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal
10 दिन बाद ही पति पर लगाया हिंसा का इल्जाम
पूनम पांडे ने 1 सितंबर 2020 को अपने बॉयफ्रेंड सैम अहमद बॉम्बे से शादी की। इसके 10 दिन बाद ही 11 सितंबर को बॉम्बे हाई कोर्ट में केस दर्ज कराया जिसमें दावा किया था कि उनके पूर्व पति ने उन्हें यातना दी, जिसकी वजह से उन्हें ब्रेन हेम्ब्रेज हो गया था। जिस वक्त पूनम ने अपने पति पर इल्जाम लगाया था उस वक्त वह पति के साथ हनीमून पर थीं।
विज्ञापन

6 of 7
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal
बोल्ड वीडियो बनाने के लिए हुईं गिरफ्तार
पांच नवंबर 2020 को पूनम पांडे सरकारी प्रॉपर्टी के पास बोल्ड वीडियो शूट करा रही थीं। 'गोवा फॉर्वर्ड पार्टी' की तरफ से दर्ज शिकायत के बाद पांडे को गिरफ्तार किया गया था। इसमें इल्जाम लगाया गया कि पांडे की हरकत गोवा की औरतों की इज्जत पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @poonampandeyreal
कैंसर की वजह से मौत की अफवाह
पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा कि 1 फरवरी 2024 को सर्वाइकल कैंसर की वजह से 32 साल की पूनम पांडे की मौत हो गई है। लेकिन अगले दिन उन्होंने कहा कि यह बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पब्लिक स्टंट था। हालांकि इसकी काफी आलोचना हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें