दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था अभिनेत्री ने?
दीपिका पादुकोण के दिल और दिमाग में हमेशा उनकी बेटी दुआ का ख्याल रहता है। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार क्या गूगल किया था। इस पर दीपिका ने स्वीकार किया कि वह पेरेंटिंग से जुड़ा सवाल था। उन्होंने खुलासा किया, "निश्चित रूप से कुछ मां से जुड़ा सवाल था, जैसे 'मेरा बच्चा कब थूकना बंद करेगा' या ऐसा ही कुछ।"