फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debina Gurmeet: 'राम-सीता' ने दो साल तक परिवार को नहीं लगने दी थी शादी की भनक, फिर दोबारा लिए सात फेरे

Wed, 15 Feb 2023 09:52 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : social media

टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल में से एक गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। गुरमीत और देबिना एक दूसरे से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। गुरमीत से देबिना की पहली मुलाकात साल 2006 में एक टैलेंट हंट कॉन्टेस्ट के दौरान हुई थी। पहली ही मुलाकात में गुरमीत, देबिना पर दिल हार बैठे थे। गुरमीत, देबिना की रूममेट के ब्वॉयफ्रेंड के दोस्त भी थे, जिसकी वजह से वह अक्सर देबिना के घर आते-जाते रहते थे। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

'रामायण' में किया साथ काम
देबिना और गुरमीत ने साल 2008 में टीवी सीरियल 'रामायण' में एक साथ काम किया। सेट पर ही दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे और यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। इस शो में गुरमीत ने राम का रोल प्ले किया था और देबिना सीता के रोल में थीं। देबिना और गुरमीत टीवी के रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

'पति-पत्नी और वो' की सेट पर किया प्रपोज

गुरमीत ने देबिना को बेहद ही खास अंदाज में टीवी सीरियल 'पति-पत्नी और वो' की सेट पर शादी के लिए प्रपोज किया था। गुरमीत पर दिल हार बैठीं देबिना उन्हें शादी के लिए मना नहीं कर पाईं और शादी के लिए हामी भर दी। जिसके बाद गुरमीत ने देबिना को डायमंड रिंग पहनाई थी।

4 of 6
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

मंदिर में रचाई शादी

जिसके बाद गुरमीत और देबिना ने 15 फरवरी साल 2009 में गुपचुप तरीके से मंदिर में शादी रचाई थी। इस शादी में दोनों के बेहद करीबी दोस्त ही मौजूद थे। दोनों ने काफी सीक्रेट अंदाज में शादी की थी। गुरमीत और देबिना ने 2 साल तक अपनी शादी को छुपाए रखा। दोनों ने अपनी शादी की भनक अपने परिवार को भी नहीं लगने दी थी।

विज्ञापन

5 of 6
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

अपनी शादी के बाद एक इंटरव्यू में गुरमीत ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि उन्होंने देबिना से साल 2009 में शादी कर ली थी। जिसके दो साल बाद दोनों ने फिर से परिवार के सामने पूरे रीति-रिवाज के साथ साल 2011 में शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देबिना और गुरमीत - फोटो : social media

दो बच्चों के पैरेंट्स हैं गुरमीत और देबिना

टीवी के स्टार कपल गुरमीत और देबिना दो बच्चों के माता- पिता हैं। शादी के 10 साल बाद देबिना को मां बनने का सुख मिला। दरअसल, देबिना कुछ कॉम्प्लीकेशन्स की वजह से मां नहीं बन पा रही थीं। जिसके बाद काफी इलाज के बाद देबिना मां बनीं। अब गुरमीत और देबिना दो क्यूट बच्चों के पैरेंट्स हैं और कपल अपनी मैरिड लाइफ इंज्वाय कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  TAJ Divided By Love: नसीरुद्दीन शाह की मुगलिया कहानी में धमाकेदार एंट्री, धर्मेंद्र भूल गए उनकी तारीफ करना...


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें