फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ का जलवा, मिनियंस को पीछे छोड़ हासिल की यह उपलब्धि

Sun, 25 Aug 2024 05:34 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेडपूल एंड वूल्वरिन - फोटो : इंस्टाग्राम@vancityreynolds
इन दिनों बॉक्स ऑफिस को थोड़ा धीमे होते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि अमेजन एमजीएम की सोशल थ्रिलर ‘ब्लिंक ट्वाइस’ और लायंस गेट की एक्शन रीमेक ‘द क्रो’ दोनों ही शीर्ष पर बनी फिल्मों के बीच खुद को स्थापित करने की उम्मीद कर रही हैं। हालांकि, शुक्रवार को 2.8 मिलियन डॉलर की कमाई और 3,067 स्थानों से प्रीव्यू स्क्रीनिंग के साथ ‘ब्लिंक ट्वाइस’ नई रिलीज हुई फिल्मों की रेस जीत गई है। बताया जा रहा है कि एमजीएम प्रोडक्शन का बजट 20 मिलियन डॉलर है और अगर फिल्म ने यही गति बरकरार रखी तो इसके लिए एक अच्छी शुरुआत मानी जाएगी। समीक्षाओं की बात करें तो ‘ब्लिंक ट्वाइस’ को काफी सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
द क्रो - फोटो : सोशल मीडिया
‘द क्रो’ का कैसा रहा हाल?
वहीं, ‘द क्रो’ की बात की जाए तो शुक्रवार को 2 मिलियन डॉलर की कमाई और 2,752  प्रीव्यू प्राप्त करने के बाद भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। प्रशंसित ग्राफिक उपन्यास का नया आर-रेटेड रूपांतरण अगस्त में लायंस गेट की लगातार दूसरी असफलता साबित हो रहा है। इसके पहले ‘बॉर्डरलैंड्स’ का प्रदर्शन भी निराशाजनक था। हालांकि, अपनी पिछली कई रिलीज फिल्मों की तरह यहां भी लायंस गेट ने वित्तीय रूप से खुद को सुरक्षित रखा है। बावजूद इसके 50 मिलियन डॉलर बजट में बनी ‘द क्रो’ उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।
Asha Sharma Dies: दिग्गज अभिनेत्री आशा शर्मा का 88 साल की उम्र में हुआ निधन, मौत की वजह है अज्ञात
 
 
विज्ञापन

3 of 5
एलियन रोमुलस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एलियन रोमुलस की मजबूत शुरुआत
‘एलियन रोमुलस’ की बात की जाए तो घरेलू चार्ट पर यह ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ से पीछे चल रही है। डिज्नी की साइंस-फिक्शन सीक्वल ने शुक्रवार को 4.5 मिलियन डॉलर कमाए और दूसरे सप्ताह में लगभग 61 प्रतिशत की गिरावट की उम्मीद है। ‘रोमुलस’ अपने दूसरे सप्ताहांत के बाद 75 मिलियन डॉलर की घरेलू कमाई से आगे निकल जाएगा, जिसे एक मजबूत परिणाम माना जा रहा  है।
 

4 of 5
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ की नई उपलब्धि
मार्वल की ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ अपनी रिलीज के पांचवें सप्ताहांत में नंबर 1 स्थान हासिल करने की कोशिश कर रही है। सुपरहीरो एडवेंचर, जिसने शुक्रवार को 4.8 मिलियन डॉलर जोड़े, अब उत्तरी अमेरिका में 560 मिलियन डॉलर से आगे निकल गया है। इसने अब ‘मिनियंस’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 1.159 बिलियन डॉलर वर्ल्डवाइड का कारोबार किया था। इसी के साथ यह अब तक की 27वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फीचर फिल्म बन गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इट एंड्स विद अस - फोटो : सोशल मीडिया
‘इट एंड्स विद अस’ का तीसरे स्थान पर कब्जा
सोनी की ‘इट एंड्स विद अस’ तीसरे स्थान पर है, अपने तीसरे सप्ताहांत में 11.8 मिलियन डॉलर की कमाई तक पहुंच रही है। 25 मिलियन डॉलर के प्रोडक्शन बजट के मुकाबले इसने असाधारण प्रदर्शन किया है। यह जल्द ही ‘आईएफ’ और ‘घोस्टबस्टर्स  फ्रोजन एम्पायर’ से आगे निकलकर वर्ष की 11वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली उत्तरी अमेरिकी फिल्म बन जाएगी।
Kanguva: रजनीकांत की वेट्टैयन से नहीं टकराएगी 'कंगुवा'? सूर्या की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें