De De Pyaar De 2 Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की इस फिल्म को रिलीज हुए अब सात दिन हो गए हैं। फिल्म ने अब तक कैसा परफॉर्म किया है, चलिए जानते हैं।
अजय देवगन, आर माधवन और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले वीकेंड में ठीकठाक पकड़ बनाई थी, लेकिन वीकडे शुरू होते ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को, यानी सातवें दिन, फिल्म का कलेक्शन फिर से नीचे फिसल गया, जिससे साफ है कि फिल्म अब अपनी रफ्तार को स्थिर नहीं रख पा रही।
विज्ञापन
2 of 6
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : एक्स
पहले हफ्ते का सफर
फिल्म ने रिलीज के दिन औसत शुरुआत की थी। शुरुआती आंकड़े ऐसे थे कि लगा वीकेंड इसे संभाल लेगा, और हुआ भी यही- शनिवार और रविवार को फिल्म ने अच्छा उछाल लिया। थिएटर्स में भीड़ बढ़ी, जिससे तीन दिनों का कुल प्रदर्शन मजबूत नजर आया। लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की पकड़ ढीली पड़ने लगी। कमाई अचानक आधी रह गई और यह सिलसिला आगे भी चलता रहा। इसके बाद गुरुवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म के सातवें दिन की कमाई लगभग 1.98 करोड़ के आसपास रही, जो दर्शाता है कि फिल्म को अब दर्शकों की तरफ से वैसा सपोर्ट नहीं मिल रहा जैसा वीकेंड में मिला था।
विज्ञापन
3 of 6
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : एक्स
फिल्म की कुल कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कुल कलेक्शन अब लगभग 49.73 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। पहले हफ्ते के हिसाब से यह आंकड़ा खराब नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि फिल्म अपनी पहली किस्त के मुकाबले कमजोर साबित हुई है।
4 of 6
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘दे दे प्यार दे’ को मिला था शानदार रिस्पॉन्स
साल 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ ने ओपनिंग डे से ही शानदार रफ्तार पकड़ी थी। इसके मुकाबले इस बार के आंकड़े बताते हैं कि दर्शकों का उत्साह उतना गहरा नहीं है। यही वजह है कि दूसरे हफ्ते का वीकेंड फिल्म के भविष्य का असली निर्णय करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
दे दे प्यार दे 2
- फोटो : Youtube T-series
फिल्म की कहानी
कहानी वहीं से आगे बढ़ती है जहां पहला पार्ट खत्म हुआ था। अशोक मेहरा (अजय देवगन) अपनी युवा पार्टनर आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के साथ जिंदगी को नए सिरे से जीने की कोशिश कर रहा है। इस बार कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अशोक पहली बार आयशा के परिवार से मिलने का फैसला करता है। यहीं से कहानी में एंट्री होती है उसके पिता के किरदार की, जिसे आर माधवन ने निभाया है। उनकी सख्त और गुस्सैल शख्सियत, अशोक और आयशा के रिश्ते के लिए चुनौती बन जाती है। दोनों पुरुषों के बीच की नोकझोंक, तकरार और कॉमिक मोमेंट्स ही फिल्म की असली जान हैं।
डायरेक्शन को लेकर मिल रही प्रतिक्रिया
डायरेक्शन को मिले रिएक्शन्स मिली-जुली श्रेणी में आते हैं। जहां कुछ समीक्षकों ने फिल्म की सहज कहानी, हल्के-फुल्के मनोरंजन और अजय–माधवन के शानदार तालमेल की तारीफ की, वहीं कईयों ने कहा कि फिल्म कुछ सीक्वेंस में लंबी महसूस होती है। अजय देवगन और आर माधवन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने सबसे ज्यादा सराहा, जो फिल्म की बड़ी ताकत बनकर उभरी है।