फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ ही नहीं, 21 नवंबर को ये फिल्में भी सिनेमाघरों में हो रही रिलीज; देखें लिस्ट

Thu, 20 Nov 2025 05:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Releasing On 21 November: 21 नवंबर का दिन दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। देखें लिस्ट।

विज्ञापन
1 of 7
21 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम

आगामी शुक्रवार यानी कि कल 21 नवंबर को थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं। एक्शन, देशभक्ति, कॉमेडी और हॉरर सभी जॉनर के प्रेमियों के लिए ये दिन खास साबित होने वाला है। चलिए जानते हैं रिलीज हो रही फिल्मों के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन

2 of 7
120 बहादुर टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

120 बहादुर
फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म '120 बहादुर' 21 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। यह फिल्म भारत-चीन युद्ध की एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में 1962 की उस कहानी को दिखाया गया है, जिसमें मेजर शैतान सिंह भाटी (फरहान अख्तर) अपने 120 बहादुर सैनिकों के साथ रेजांग ला पोस्ट को संभालते हैं। यह कहानी हमारे सैनिकों के संघर्ष और देश के लिए मर-मिटने की भावना को दिखाती है। फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेजी’ घोष ने किया है।

विज्ञापन

3 of 7
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

मस्ती 4 
मशहूर एडल्ट कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती का चौथा पार्ट ‘मस्ती 4’ कल यानी शुक्रवार को रिलीज होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरशद वारसी और तुषार कपूर की भी एंट्री हुई है।

4 of 7
हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट - फोटो : इंस्टाग्राम- @thevikrambhatt

हॉन्टेड 3D- घोस्ट ऑफ द पास्ट
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’ भी 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के पहले पार्ट की तरह इसमें भी अभिनेता मिमोह चक्रवर्ती फिर से नजर आएंगे। आपको बताते चलें कि ‘हॉन्टेड 3डी घोस्ट ऑफ द पास्ट’ का पहला भाग 'हॉन्टेड 3डी' साल 2011 में रिलीज हुआ था। अब इस बार देखना दिलचस्प होगा कि ये दर्शकों को कितना पसंद आती है।

विज्ञापन

5 of 7
सीसु: रोड टू रिवेंज - फोटो : सोशल मीडिया

सीसु: रोड टू रिवेंज
जोर्मा टोमिला और स्टीफन लैंग अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'सीसु : रोड टू रिवेंज' भी कल शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज होगी। एक्शन के शौकीनों के लिए यह फिल्म खास साबित हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन जलमारी हेलैंडर ने किया है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म अंग्रेजी भाषा के अलावा हिंदी,तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

विज्ञापन

6 of 7
पांच मीनार - फोटो : सोशल मीडिया

पांच मीनार
21 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्मों में राम कदुमुला द्वारा निर्देशित तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पांच मीनार' भी शामिल है। इस फिल्म में राज तरुण और राशि सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा ब्रह्माजी, अजय घोष, सुदर्शन जैसे कलाकार भी अहम रोल में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकेड फॉर गुड - फोटो : सोशल मीडिया

विकेड फॉर गुड
जॉन एम चू के निर्देशन में बनी हॉलीवुड फिल्म 'विकेड फॉर गुड' भी 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। यह फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई ‘विकेड’ का सीक्वल है। पहले पार्ट को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था। अब देखना होगा कि यह फिल्म 'विकेड फॉर गुड' कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें