फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darshan Raval Wedding: शादी के बंधन में बंधे सिंगर दर्शन रावल, अपनी दोस्त धरल सुरेलिया को बनाया हमसफर

Sat, 18 Jan 2025 11:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Darshan Raval Wedding: बॉलीवुड सिंगर दर्शन रावल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। सिंगर ने अपनी लंबे समय से रही दोस्त धरल सुरेलिया से शादी कर ली। 
 
विज्ञापन
1 of 6
दर्शन रावल और धरल - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंगर दर्शन रावल ने अपनी लंबे समय से रही दोस्त धरल सुरेलिया से शनिवार को शादी कर ली। दर्शन ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की। शादी की तस्वीरें शेयर करते ही दर्शन को फैंस ने बधाई देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
दर्शन रावल और धरल - फोटो : इंस्टाग्राम
एक दूजे के हुए दर्शन-धरल 
शनिवार को सिंगर ने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें दुल्हन धरल के साथ शादी के दौरान के खूबसूरत और प्यार भरे पल नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री और प्यार तस्वीरों में साफ झलक रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरे सबसे अच्छे दोस्त हमेशा के लिए।” देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाई देने लगे। 

विज्ञापन

3 of 6
दर्शन रावल और धरल - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने दी बधाई
एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “मेरे पसंदीदा गायक को उनकी हमसफर मिल गई।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हे भगवान मुझे तो भरोसा ही नहीं हो रहा।” एक और यूजर ने लिखा, “बधाई हो रावल, आपको  खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं।”

4 of 6
इन सितारों ने दी बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम
इन सितारों ने दी शादी की शुभकामनाएं
दर्शन की इस पोस्ट पर फिल्म और संगीत जगत के सितारों ने भी बधाई दी। सामंता रुथ प्रभु ने दर्शन की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, “आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” गायक जोनिता गांधी ने लिखा, “दोनों को बधाई।” अभिनेत्री नेहा शर्मा ने लिखा, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" 
विज्ञापन

5 of 6
दर्शन रावल और धरल - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन हैं धरल सुरेलिया?
धरल सुरेलिया के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह एक आर्किटेक्ट, डिजाइनर और आर्टिस्ट हैं। धारल ने सीईपीटी, ईटीएच, बैबसन और आरआईएसडी संस्थानों में अध्ययन किया है। वह एक आर्किटेक्ट, डिजाइन उद्यमी हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दर्शन रावल और धरल - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शन रावल का वर्क फ्रंट
दर्शन रावल की बात की जाए तो वह ‘प्रेम रतन धन पायो’ से ‘जब तुम चाहो’, ‘तेरा सुरूर’ से ‘मैं वो चांद’, ‘सनम तेरी कसम’ से ‘खींच मेरी फोटो’, लवयात्री से ‘चोगाड़ा’, ‘मित्रों’ से ‘कमरिया’, ‘मेड इन चाइना’ से ‘ओढ़नी’, ‘लव आज कल’ से ‘मेहरमा’, ‘लूडो’ से ‘दिल जुलाहा’, ‘शेरशाह’ से ‘कभी तुम्हें’, ‘तड़प’ से ‘तेरे सिवा जग में’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से ‘ढिंडोरा बाजे रे’ जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें