फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: ‘फतेह’ से पहले सोनू की ये फिल्में भी चाट चुकी हैं धूल, जानें पिछली 5 फिल्मों के पहले हफ्ते का हाल

Sat, 18 Jan 2025 10:25 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Sood: सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बुरा हाल चल रहा है। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया है। आइए जानते हैं सोनू सूद की पिछली पांच फिल्मों ने पहले सप्ताह कितना कलेक्शन किया था। 

 
विज्ञापन
1 of 6
सोनू सूद की पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। - फोटो : अमर उजाला
सोनू सूद ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘फतेह’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। 10 जनवरी 2025 को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लगभग 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। फिल्म से अभिनेता सोनू सूद और उनके प्रशंसकों का काफी उम्मीदें थीं। अभिनेता ने ‘फतेह’ में खुद मुख्य भूमिका निभाई है और उनका साथ दिया अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गए हैं और पहले हफ्ते फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ‘फतेह’ में सोनू सूद पहली बार अकेले लीड रोल में नजर आएं और एक्शन करते दिखे। आइए जानते हैं अभिनेता की पिछली पांच फिल्मों ने पहले सप्ताह बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरें।
विज्ञापन

2 of 6
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : यूट्यूब
सम्राट पृथ्वीराज
साल 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभाया था और उनके दोस्त चंद्रबरदाई का किरदार सोनू सूद ने अदा किया। 220 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 68.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
सोनू सूद की पिछली पांच फिल्मों का पहले सप्ताह में कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिंबा
रोहित शेट्टी की पुलिस फ्रेंचाइजी में भी सोनू सूद ने खलनायक की भूमिका निभाई। वह रणवीर सिंह के अपोजिट दिसंबर 2018 में आई फिल्म ‘सिंबा’ में विलेन बने। 90 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 240.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

4 of 6
पलटन मूवी का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
पलटन
भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच बॉर्डर पर तनातनी पर आधारित फिल्म ‘पलटन’ ने सितंबर 2018 में सिनेमाघरों में दस्तक दिया। इस फिल्म में सोनू सूद ने मेजर बिशेन सिंह का किरदार निभाया था। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने महज 10.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।


 
विज्ञापन

5 of 6
तुतक तुतक तुतिया का एक दृश्य - फोटो : यूट्यूब
तुतक तुतक तुतिया
सोनू सून ने तमन्ना भाटिया और प्रभु देवा के साथ साल 2016 में एक फिल्म की ‘तुतक तुतक तुतिया’। यह फिल्म  तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषा में रिलीज हुई थी। 11 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 4.53 करोड़ का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हैप्पी न्यू ईयर - फोटो : यूट्यूब
हैप्पी न्यू ईयर
सोनू साल 2014 में फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में शाहरुख खान के साथ नजर आए। 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 199.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें