कृति सेनन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली की एक लड़की ने फिल्म में करियर बनाने के लिए इंजीनियरिंग छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में पहुंचने की दिशा में काम किया और आज इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। कृति ने बॉलीवुड में इनसाइडर्स और आउटसाइडर्स के बहस में शाहरुख का उदाहरण दिया। शाहरुख भी उन्हीं की तरह दिल्ली के एक लड़के थे और मुंबई में कुछ बड़ा करने की कोशिश में आए थे, उन्होंने कहा, “शाहरुख खान एक पूरी तरह से बाहरी व्यक्ति हैं और इस बहस को खत्म करने के लिए एक बड़ा नाम भी हैं।"