Coolie Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की 'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन अब फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिल रही है। जानिए बुधवार को फिल्म ने कितनी कमाई की।
रजनीकांत की 'कुली' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। आज बुधवार को फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं। 'कुली' ने ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। हालांकि, अब फिल्म की कमाई में आए दिन गिरावट जारी है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर बुधवार के दिन क्या रहा 'कुली' का हाल।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
'कुली' फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
'कुली' की कमाई ने किया निराश
लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी 'कुली' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिली हुई थी। इस फिल्म ने आज बुधवार यानी कि रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर ताजा अपेडट के अनुसार 6.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं फिल्म ने मंगलवार को 9.5 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
3 of 5
कुली को लेकर आया बड़ा अपडेट
- फोटो : एक्स - TheCoolieMovie
हफ्ते भर में कमाए इतने करोड़
बात करें 'कुली' फिल्म की कुल कमाई की तो, इसने एक हफ्ते में 222.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह दिखाता है कि फिल्म अभी 250 करोड़ के आंकड़े से काफी दूर है। 'कुली' ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 54.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर लगातार 'कुली' की कमाई गिरती ही गई।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी देवा (रजनीकांत) नाम के एक साधारण कुली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शांतिपूर्ण जीवन जीते हुए चेन्नई में गेस्ट हाउस चलाता है। लेकिन जब उसे अपने पुराने दोस्त की हत्या की खबर मिलती है तो वो बदला लेने के मिशन पर निकल पड़ता है। इस हत्या के पीछे खतरनाक तस्कर सायमन (नागार्जुन) और उसका साथी दयाल (सौबिन शाहिर) होते हैं। कहानी में एक वैज्ञानिक मशीन भी अहम भूमिका निभाती है, जो इंसानी लाशों को पलक झपकते ही राख में बदल देती है।
फिल्म की स्टारकास्ट
कुली फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें रजनीकांत, नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट सहायक भूमिकाओं में हैं।