बागी
- फोटो : सोशल मीडिया
बागी
यह फिल्म टाइगर की एक्शन फ्रेंचाइजी 'बागी' की पहली फिल्म थी। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने टाइगर को एक्शन हीरो की मजबूत पहचान दी। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर थीं। फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान ने किया था।
फिल्म की कहानी की बात करें तो एक बागी आदमी रॉनी (टाइगर श्रॉफ) को सिया ( श्रद्धा कपूर) से प्यार होता है, लेकिन हालात उन्हें अलग करते हैं। वर्षों बाद, रॉनी को पता चलता है कि सिया का मार्शल आर्ट चैंपियन, राघव ने अपहरण किया है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स के साथ जी5 पर भी देख सकते हैं।