फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Abraham-Akshay Kumar: फिल्मों से लाइफस्टाइल तक, जानें अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के बीच पांच कॉमन बातें

Thu, 15 Aug 2024 05:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला
आज 15 अगस्त के अवसर पर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में रिलीज हुई हैं। जॉन अब्राहम 'वेदा'  लेकर आए हैं और अक्षय कुमार फिल्म 'खेल खेल में' के जरिए फैंस के बीच पहुंचे हैं। जॉन अब्राहम ने फिल्म में दमदार एक्शन दिखाया है। वहीं, अक्षय कुमार का लंबे वक्त बाद कॉमेडी अवतार नजर आया है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्मों से अलग देखें तो अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम में कुछ बातें सामान्य हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
खेल-खेल में, और वेदा - फोटो : इंस्टाग्राम @sharvari
दोनों मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम दोनों ही सामान्य पृष्ठिभूमि से उठकर फिल्म इंडस्ट्री में आए हैं और अपना नाम कमाया है। अक्षय कुमार गैर फिल्मी बैकग्राउंड से आए हैं। उन्होंने अपने बूते यह पहचान हासिल की है। उसी तरह जॉन अब्राहम ने भी यहां तक का सफर अपने दम पर पूरा किया है। अभिनेता ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में यह खुलासा भी किया कि उनके माता-पिता आज भी सामान्य तरह से जीवन जीते हैं, वे ऑटो और बस में यात्रा करते हैं। उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनका बेटा एक्टर है।
विज्ञापन

3 of 6
'खेल खेल में' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक्शन में बेमिसाल दोनों कलाकार
एक्शन स्टार्स का नाम लिया जाता है तो अक्षय कुमार की गिनती जरूर होती है। लेकिन, जॉन अब्राहम के बिना भी गिनती अधूरी रहती है। अक्षय कुमार की तरह ही जॉन अब्राहम भी एक्शन के मामले में खूब आगे हैं। फिल्म वेदा से पहले उनका एक्शन धूम, विरुद्ध, सत्यमेव जयते, पठान, जिंदा, शूटआउट एट वडाला और 7 खून माफ जैसी फिल्मों में नजर आया है।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
कॉमेडी में भी कमाल हैं खिलाड़ी और जॉन
एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी में भी दोनों माहिर हैं। अक्षय कुमार ने तो ऐसी ढेर सारी फिल्में की हैं, जिनमें उनकी कॉमिक टाइमिंग के फैंस दीवाने हो गए। इनमें हेराफेरी, वेलकम, जॉली एलएलबी, दे दनादन और एंटरटेनमेंट जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, जॉन अब्राहम ने भी कुछ कॉमेडी फिल्में की हैं, इनमें दोस्ताना और हाउसफुल 2 के नाम शामिल हैं। इसके अलावा फिल्म 'गरम मसाला' (2005) में जॉन और अक्षय एक साथ नजर आ चुके हैं। इसमें दोनों की कॉमेडी देखी गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
फिटनेस और लाइफस्टाइल भी एक समान
दोनों ही सितारे फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। और दोनों का लाइफस्टाइल भी काफी मिलता-जुलता है।  अक्षय कुमार खुद कई बार कह चुके हैं कि वे रात को जल्दी सोते हैं और सुबह दिन की शुरुआत भी जल्दी करते हैं। जॉन अब्राहम की दिनचर्या भी कुछ ऐसी ही है। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में वे खुद बता चुके हैं कि वे रात को साढ़े नौ से दस के बीच सो जाते हैं और सुबह चार से साढ़े चार बजे के बीच उठ जाते हैं। नियमित कसरत दोनों की दिनचर्या का हिस्सा है और दोनों खानपान को लेकर बेहद सजग और सतर्क हैं।
Sharvari: 'बाजीराव मस्तानी' के दौरान इंटर्न थीं शरवरी, प्रियंका चोपड़ा को देखने के लिए छोड़ दिया था अपना काम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम @ thejohnabraha
और...बॉक्स ऑफिस पर आ चुके हैं साथ-साथ
फिल्मों और लाइफस्टाइल से अलग, ऐसे भी कई मौके आ चुके हैं, जब बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों सितारों का मुकाबला हो चुका है। आज जॉन की फिल्म वेदा और खिलाड़ी की फिल्म खेल खेल में टकराई हैं। इससे पहले 2018 में अक्षय कुमार फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम फिल्म सत्यमेव जयते एक ही दिन लेकर आए थे। इसके अलावा 2019 में भी दोनों आमने-सामने रह चुके हैं। उस साल अक्षय कुमार की मिशन मंगल आई थी और जॉन की बाटला हाउस।
Khel Khel Mein: अनन्या से लेकर अर्जुन कपूर तक का है फिल्म 'खेल खेल में' से खास कनेक्शन, जानकर रह जाएंगे हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें