फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chunky Pandey: इन फिल्मों से चंकी पांडे को मिली खास पहचान, किरदार और बोलने का तरीका कर देता है हंसने को मजबूर

Thu, 26 Sep 2024 07:10 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे को उनके किरदरा 'आखिरी पास्ता' के लिए जाना जाता है। आज यानी 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे चंकी पांडे के निजी जीवन, करियर, फिल्म से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन
1 of 5
चंकी पांडे - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता चंकी पांडे आज यानी 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं, चंकी पांडे को बॉलीवुड में उनके फनी किरदारों के लिए जाना जाता है। चंकी पांडे अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें पहचान कुछ चुनिंदा फिल्मों ने ही दी है। चंकी को हाउसफुल में आखिरी पास्ता के किरदार से एक खास पहचान जरूर मिली है। साथ ही उनके बोलने की स्टाइल को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
पत्नी और बेटियों से बहुत प्यार करते हैं चंकी पांडे
बहुत कम लोग जानते हैं कि चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। हालांकि, इंडस्ट्री में उन्हें चंकी पांडे के नाम से ही जाना जाता है। चंकी पांडे का जन्म मुंबई में ही हुआ। चंकी पांडे ने पत्नी भावना से 1998 में शादी की थी। एक बातचीत के दौरान चंकी पांडे ने बताया था कि भावना से उनकी मुलाकात दुबई के एक पब में हुई थी। चंकी पांडे की दो बेटियां अनन्या पांडे और अलाना पांडे हैं, चंकी अपनी बेटियों से बहुत प्यार करते हैं। वह अपनी दोनों बेटियों के साथ अक्सर इवेंट्स और त्योहारों पर नजर आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
कुछ ऐसा रहा है बॉलीवुड का सफर
बात करें चंकी पांडे के करियर की तो उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में कई उतार चढ़ा देखे हैं। चंकी पांडे की पहली बॉलीवुड फिल्म 'आग ही आग से'  है जो 1987 में रिलीज हुई थी। चंकी पांडे ने बॉलीवुड के अलावा बांग्लादेशी सिनेमा के लिए भी काम किया है। चंकी पांडे ने 'बुलेट राजा', 'साहो', 'बेगम जान', 'हाउसफुल', 'डॉन' जैसी फिल्मों में काम किया है।

4 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
इन किरदारों से मिली खास पहचान
'बाबा थ्री जी', 'आखिरी पास्ता', 'राना जंग बहादुर' जैसे फनी किरदारों के लिए चंकी पांडे को पसंद किया जाता है। चंकी पांडे को हाउसफुल की सभी सीरीज फिल्मों में किरदारों को प्रशंसक पसंद करते हैं। बड़े पर्दे के अलावा चंकी पांडे वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। उन्हें वर्ष 2020 में आई 'अभय', 2022 में 'बेक्ड सीजन 3' और 2023 में 'पॉप कौन' में देखा गया है। चंकी पांडे आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' में भी नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @chunkypanday
इन पुरस्कारों के लिए मिला नॉमिनेशन
चंकी पांडे को 'तेजाब' में सहायक अभिनेता का किरदार निभाने के लिए 'फिल्मफेयर' 1998 में नॉमिनेट किया गया था। साथ ही उन्हें 2007 में 'आईफा अवॉर्ड्स' में 'अपना सपना मनी मनी' के लिए भी नॉमिनेशन मिला था। जी सिने अवार्ड के लिए भी 'हाउसफुल 2' के लिए चंकी पांडे को नॉमिनेट किया गया था। वर्ष 2021 में 'इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी' से 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें