भारतीय मनोरंजन जगत में एक से बढ़कर एक सितारे हुए हैं। इन सितारों ने कई बड़े-बड़े खिताब भी अपने नाम किए हैं। गायकी से लेकर अभिनय तक कई ऐसी हस्तियां रही हैं, जिन्होंने अपने असाधारण प्रतिभा और प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित किया है। इन सितारों ने उन उपलब्धियों को हासिल किया, जो देश में कोई दूसरा नहीं कर सका। इस क्रम में आज हम बात करेंगें, उन हस्तियों की, जिन्हें अपनी असाधारण और अद्वितीय कारनामे की वजह से गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स का सम्मान हासिल है।