दक्षिण भारतीय फिल्म ‘थंगलान’ का प्रशंसक बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में चियान विक्रम मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अभिनेता ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जीवी प्रकाश कुमार के फिल्म में उनके संगीत की प्रशंसा की है। बता दें कि हाल ही में ‘थंगलान’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में चियान विक्रम ने जीवी प्रकाश कुमार की प्रशंसा के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
थंगलान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्रम ने संगीत की जमकर प्रशंसा की
अभिनेता चियान विक्रम ने ऑडियो लॉन्च समारोह में जीवी प्रकाश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा, जीवी प्रकाश कुमार ‘थंगलान’ के एक और हीरो हैं। अपने संगीत की शक्ति के साथ वह ना केवल आपको कहानी देखने के लिए मजबूर करेंगे, बल्कि आपको इसे सुनने के लिए भी मजबूर करेंगे।' 'लाहौर 1947' में भारत-पाकिस्तान ट्रेन का दमदार सीन करेंगे सनी देओल
विज्ञापन
3 of 5
थंगलान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जीवी प्रकाश के काम का तरीका है पसंद
अभिनेता विक्रम ने उनकी प्रशंसा करते हुए आगे कहा, 'मैंने इसके पहले इनके साथ 'थांडवम' और ‘देइवा तिरुमागल’ में काम किया था। इन फिल्मों के गाने, आज भी जब हम सुनते हैं, तो बहुत अच्छे लगते हैं। ‘थंगनाल’ में मुझे नहीं पता आपने यह कैसे किया, लेकिन हर फ्रेम में आपने जो दर्द और भावनाएं लाईं, वह आश्चर्यजनक हैं। आपने इसे इतनी नई ध्वनियों के साथ किया और इसे इतना शक्तिशाली बना दिया। मैं वास्तव में उनसे प्यार करता हूं और मुझे आपके काम करने का तरीका भी पसंद है। शानदार संगीत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’
4 of 5
थंगलान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरी बार साथ कर रहे काम
आपको बता दें कि ‘थंगलान’ में जीवी प्रकाश और चियान विक्रम तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। यह दोनों आगामी फिल्म 'वीरा धीरा सूरन पार्ट 2' में भी साथ काम करते नजर आएंगे।
जीवी प्रकाश का वर्क फ्रंट
‘सिरफिरा’ के लिए संगीत देने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी जीवी प्रकाश कुमार की बात करें तो उनके पास कई बेहतरीन फिल्में हैं, जिसमें कंगना रणौत की 'इमरजेंसी', अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' और कमल हासन की प्रोडक्शन वेंचर 'अमरन' शामिल हैं। इसके अलावा जीवी प्रकाश समुद्री हॉरर फंतासी फिल्म ‘किंग्स्टन' की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि ‘थंगलान’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। Vicky Kaushal: 'तौबा तौबा' या 'शीला की जवानी' में कौन सा गाना ज्यादा बेहतर? विक्की कौशल के जवाब ने जीता दिल