फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Advance Booking: यूपी से ज्यादा त्रिपुरा में बिक गए ‘छावा’ के टिकट, मैडॉक का बॉक्स ऑफिस मैजिक जारी

सार

इस हफ्ते लोगों की निगाहें हिंदी फिल्म ‘छावा’पर टिकी हैं। फिल्म को यूए सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म का बजट करीब 130 करोड़ रुपये का है। फिल्म को इस हिसाब से हिट होने के लिए कम से कम 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग पहले दिन लेनी होगी, लेकिन रिलीज से पहले फिल्म के सामने कुछ चुनौतियां खड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
छावा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों में इन दिनों जनता की बेहद मांग पर घटी दरों पर रिलीज हो रही फिल्मों का जादू खूब चल रहा है। हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज के पहले वीकएंड में करीब 15 करोड़ रुपये कमाए हैं। उधर, 11 साल बाद फिर से रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘इंटरस्टेलर’ ने भी करीब नौ करोड़ रुपये की रकम री-रिलीज के पहले सप्ताहांत में जुटा ली है। नई रिलीज में इस हफ्ते लोगों की निगाहें हिंदी फिल्म ‘छावा’पर टिकी हैं। फिल्म को यूए 16 प्लस सर्टिफिकेट मिल चुका है। बजट इसका करीब 130 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। फिल्म को इस हिसाब से हिट होने के लिए कम से कम 26 करोड़ रुपये की ओपनिंग पहले दिन लेनी होगी। लेकिन, चुनौती यहां ये है कि फिल्म ‘छावा’ के हीरो विक्की कौशल की किसी भी फिल्म की ओपनिंग अब तक दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

2 of 5
'छावा' प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लक्ष्मण उतेकर की पीरियड फिल्म
‘सैम बहादुर’ और ‘सरदार ऊधम’ जैसी फिल्मों में असल जिंदगी के किरदारों पर बढ़िया कलाकारी दिखा चुके अभिनेता विक्की कौशल के करियर का सबसे बड़ा इम्तिहान इसी हफ्ते शुक्रवार को होने जा रहा है। और उनका ये इम्तिहान होगा मैडॉक फिल्म्स की नई पिक्चर ‘छावा’ में, जिसके निर्देशक लक्ष्मण उतेकर उनके साथ इसके पहले ‘जरा हटके जरा बचके’ बना चुके हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर तब खूब विवाद हुए थे और फिल्म की सक्सेस पार्टी को लेकर भी इसके निर्माता-निर्देशक खूब ट्रोल हो चुके हैं। नतीजा ये हुआ कि फिल्म के ओटीटी राइट्स बेचने में फिल्म निर्माता दिनेश विजन को खूब पापड़ बेलने पड़े। हालांकि, 'छावा' की एडवांस बुकिंग अच्छी दिख रही है।
विज्ञापन

3 of 5
'छावा' प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘स्काईफोर्स’ के बाद आई ‘छावा’
निर्माता दिनेश विजन की पिछली दो फिल्मों ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ की भारी सफलता के बाद अब इस कंपनी की फिल्म ‘छावा’ की बारी है। फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के निर्माताओं में भी दिनेश विजन शामिल हैं, जिसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर हिंदी फिल्म जगत में इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं। लिहाजा फिल्म ‘छावा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अभी से लोगों की निगाहें हैं। फिल्म ने सोमवार की शाम तक करीब चार करोड़ रुपये एडवांस बुकिंग में कमाए हैं। छावा मराठी में शेर के बच्चे को कहते हैं। सुप्रसिद्ध मराठी लेखक शिवाजी सावंत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘छावा’ शिवाजी के बेटे संभाजी की बायोपिक बताई जाती है। इस फिल्म का पहला विवाद रश्मिका मंदाना के लुक को लेकर हुआ, दूसरा विवाद फिल्म में संभाजी बने विक्की कौशल को लेजिम डांस पर नचाने पर हुआ। फिल्म के ट्रेलर को लेकर संभाजी ब्रिगेड में भी कोलाहल है।

4 of 5
'छावा' प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
त्रिपुरा में बिके यूपी से ज्यादा टिकट
फिल्म ‘छावा’ की एडवांस बुकिंग के सोमवार शाम तक के आंकड़ों पर अगर राज्यवार नजर डालें तो इसमें सबसे बड़ा योगदान आश्चर्यजनक रूप से तेलंगाना राज्य का है जिसका हिस्सा चार करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग में करीब 16 फीसदी है, इसी के बराबरी पर महाराष्ट्र है जिसके दर्शकों का योगदान इस एडवांस बुकिंग में 16 फीसदी है, इसके बाद सबसे ज्यादा एडवांस टिकट तमिलनाडु में फिल्म ‘छावा’ के कुल एडवांस बुकिंग के करीब 13 फीसदी बिके हैं। त्रिपुरा जैसे राज्य का हिस्सा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्यों से भी अधिक होने की जानकारी सामने आई है। ‘छावा’की एडवांस बुकिंग में हिंदी भाषी राज्यों से अधिक हिस्सा गैर हिंदी भाषी राज्यों का होने की भी मुंबई फिल्म जगत में सुबह से हलचल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छावा' प्रमोशन के दौरान विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग तेलंगाना में
‘छावा’ की एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा टिकटें जिन राज्यों में बिकी हैं, उनका टिकट खरीदी प्रतिशत इस प्रकार है:

 
राज्य  एडवांस बुकिंग में प्रतिशत
तेलंगाना   16
महाराष्ट्र 16
तमिलनाडु   13
कर्नाटक       9
त्रिपुरा  5
हिमाचल प्रदेश   4
केरल  4
मध्य प्रदेश   4
गोवा  4
पश्चिम बंगाल  3
बिहार  3
छत्तीसगढ़  3
राजस्थान   3
उत्तराखंड     3
असम  2
झारखंड   2
उत्तर प्रदेश   2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें