Box Office Report: शनिवार को नई फिल्मों ‘चांद मेरा दिल’ और ‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन बढ़ा है। सिनेमाघरों में पहले से चल रही फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। शनिवार को लगभग सभी फिल्मों के कलेक्शन में इजाफा हुआ है। शुक्रवार को ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज हुई है। मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ भी नई रिलीज फिल्म है। इन फिल्मों के बीच ‘करुप्पु’, ‘पति पत्नी और वो दो’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में लगी हैं। आइए जानते हैं सबका कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 7
चांद मेरा दिल
- फोटो : इंस्टाग्राम
चांद मेरा दिल
अनन्या पांडे और लक्ष्य की अदाकारी वाली फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को रिलीज हुई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.65 करोड़ रुपये हो चुका है। अब देखना ये है कि फिल्म रविवार को कितना कमा पाती है।
विज्ञापन
3 of 7
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 3
मोहनलाल की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शनिवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। तीसरे दिन इसने 13.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 11.05 करोड़ रुपये था। फिल्म ने 15.85 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 40.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
4 of 7
पति पत्नी और वो दो
- फोटो : यूट्यूब
पति पत्नी और वो दो
आयुष्मान खुराना की तीन हीरोइनों वाली ‘पति पत्नी और वो दो’ ने नौवें दिन शनिवार को 2.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में इसने 29 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शुक्रवार को इसने सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 33.12 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'करुप्पु'
- फोटो : इंस्टाग्राम
करुप्पु
सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। शनिवार को इसने 12.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 7.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसका कुल कलेक्शन 133.85 करोड़ रुपये हो गया है।
कृष्णावतारम पार्ट 1
भगवान श्रीकृष्ण की रासलीलाओं को दिखाने वाली फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ तीसरे हफ्ते भी बनी हुई है। शनिवार को इसने 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। शुक्रवार को इसने 75 लाख रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कुल कमाई 26.87 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे कर चुकी है और अब फिल्म चौथे हफ्ते में बनी हुई है। फिल्म ने 23वें दिन चौथे शनिवार को भी 1.37 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन 90.77 करोड़ रुपये हो गया है।