फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Shivaji: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनी 'राजा शिवाजी', बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को छोड़ा पीछे

Mon, 18 May 2026 05:34 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raja Shivaji Record: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म मराठी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं इसने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 6
राजा शिवाजी - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। यह फिल्म 'सैराट' (2016) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। 'राजा शिवाजी' के मेकर्स ने आज इसका ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 6
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
'राजा शिवाजी' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि फिल्म ने रिलीज से अब तक दुनियाभर में 114.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मेकर्स के मुताबिक दो हफ्तों और तीसरे वीकेंड के बाद फिल्म का कलेक्शन भारत में 109.9 करोड़ रुपये और विदेशों में 4.9 करोड़ रुपये रहा। जियो स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का कलेक्शन शेयर करते हुए 'राजा शिवाजी' को अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बताया है।
विज्ञापन

3 of 6
राजा शिवाजी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले वीकएंड पर बनाया रिकॉर्ड
रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी। इसने ओपनिंग वीकेंड पर 23.90 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी और मराठी सिनेमा के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह पहली मराठी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी।

अकेलेपन से जूझ रहे सलमान? लिखा- 'कोई आपके पास रहना नहीं चाहता'; शर्टलेस फोटो शेयर कर भाईजान ने सबको चौंकाया

4 of 6
फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआत में ही फिल्म को मिला फायदा
एक मई को रिलीज हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' ने 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस दिन इसे महाराष्ट्र दिवस का फायदा मिला था। शनिवार और रविवार को भी फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने क्रमश: 10.55 और 12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

5 of 6
‘राजा शिवाजी’ का पहला टीजर लुक रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@riteishd
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म में कई बड़े कलाकार शामिल हैं, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, भाग्यश्री और जेनेलिया देशमुख मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है।
इसमें महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी और अमोल गुप्ते भी नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'राजा शिवाजी' में जीवा माहाला की भूमिका में सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सलमान भी आए नजर
सलमान खान की स्पेशल अपीयरेंस ने सिनेमाघरों में दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोरी है। खास बात यह है कि यह फिल्म रितेश और जेनेलिया के बेटे राहिल के एक्टिंग करियर की भी शुरुआत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें