फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamkila: प्रियंका के साथ इस फिल्म में दिलजीत करने वाले थे रोमांस, बोनी कपूर ने बताया- क्यों नहीं बनाई फिल्म

Fri, 12 Apr 2024 10:54 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा, बोनी कपूर और दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
दिलजीत दोसांझ अपनी नई फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में दिलजीत परिणीति चोपड़ा के साथ नजर धमाल मचाएंगे, लेकिन क्या आप जानते है कि प्रियंका चोपड़ा से पहले दिलजीत दोसांझ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का फिल्म करने वाले थे। हाल ही में एक साक्षात्कार में निर्माता बोनी कपूर ने इसका खुलासा किया। बोनी कपूर ने यह भी बताया कि यह फिल्म क्यों नहीं बनी।
विज्ञापन

2 of 5
बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि बोनी कपूर अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी कपूर ने साक्षात्कार में बताया कि उन्होंने दिलजीत और प्रियंका को एक फिल्म के लिए साइन भी कर लिया था।
विज्ञापन

3 of 5
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, मैदान के प्रमोशन के दौरान एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'नो एंट्री 2' को लेकर भी बात की। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर के काम करने की चर्चा है। इस दौरान बोनी कपूर ने कहा, 'दिलजीत एक अच्छे अभिनेता है। बहुत समय पहले मैंने उनके और प्रियंका चोपड़ा के साथ लेकर एक फिल्म की योजना बनाई थी। इस फिल्म का नाम 'सरदारनी' रखा गया था। इस दौरान प्रियंका को 'क्वांटिको' के लिए हॉलीवुड जाने ऑफर मिला और उन्होंने हमसे कुछ समय इंतजार करने के लिए बोला'।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बोनी कपूर ने आगे बताया कि हमने प्रियंका के वापस लौटने तक इंतजार करने का फैसला किया था, लेकिन इस बीच प्रियंका ने क्वांटिको के दूसरा सीजन भी   साइन कर लिया। इसके बाद हमें हार माननी पड़ी। क्योंकि प्रियंका वहां कई अन्य प्रोजेक्टस में व्यस्त हो गई थीं, जिसके बाद इस फिल्म की योजना को छोड़ना पड़ा'।
Priyamani: जवान में नयनतारा को शाहरुख खान जितना मिला महत्व, प्रियामणि ने की महिला प्रधान फिल्मों पर बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
इस दौरान बोनी कपूर ने दिलजीत दोसांझ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैंने उनकी पंजाबी और हिंदी दोनों फिल्में देखी हैं, उनमें कॉमेडी की शानदार समझ है और उनकी कॉमिक टाइमिंग जबर्दस्त है। किसी भी फिल्म एक फ्रेश करने के लिए नए कलाकारों का होना हमेशा अच्छा होता है'।
Nora Fatehi: भारतीय पुरुषों पर ऐतबार नहीं करतीं नोरा फतेही! बोलीं- अब अपने काम पर लगाना चाहती हूं पूरा ध्यान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें