फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Who Were Targeted: हाईप्रोफाइल शख्सियतें, हमले और बांद्रा; सलमान से सैफ तक क्या है तीनों के बीच कनेक्शन

Thu, 16 Jan 2025 04:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के घर पर फायरिंग, राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अब सैफ अली खान के घर पर चोरी। इन भयावह घटनाओं के बीच एक ही समानता है और वह है बांद्रा इलाका।
विज्ञापन
1 of 6
बाबा सिद्दीकी, सैफ अली खान, सलमान खान - फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान की चोट ने फिल्म इंडस्ट्री और फिल्म देखने वालों को झकझोर कर रख दिया है। एक साल के अंदर किसी हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी पर यह तीसरा हमला है। सलमान खान के घर पर फायरिंग, राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अब सैफ अली खान के घर पर चोरी। इन भयावह घटनाओं के बीच एक ही समानता है और वह है बांद्रा इलाका।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान, बाबा सिद्दीकी - फोटो : इंस्टाग्राम
बांद्रा में इन सितारों पर हुआ हमला
सलमान और सैफ बांद्रा से हैं। बाबा सिद्दीकी भी अपने परिवार के साथ उसी इलाके में रह रहे थे। इन हमलों ने फिर से मुंबई के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने तुरंत बताया कि मुंबई पुलिस कैसे विफल रही और पूछा कि अगर सेलेब्स सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं, तो दूसरे नागरिकों का क्या होगा?

CM Fadnavis On Saif Case: सैफ पर हुए हमले पर CM फडणवीस की प्रतिक्रिया, बोले- किस मंशा से हुआ, सब सामने आएगा
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : ANI
प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
एक्स पर, प्रियंका चतुर्वेदी ने सुरक्षा चिंताओं की आलोचना करते हुए एक वीडियो साझा किया और शहर की सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी ट्वीट किया, "यह कितनी शर्म की बात है कि मुंबई में एक और हाई प्रोफाइल हत्या की कोशिश हुई, सैफ अली खान पर हमला एक बार फिर मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। यह उन घटनाओं की एक सीरीज के बाद है जो दिखाती हैं कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने का एक जानबूझकर प्रयास किया जा रहा है।



Saif Ali Khan: कौन हैं सैफ की पहली पत्नी, तलाक के बाद देने पड़े इतने करोड़ कि दिवालिया हो गए थे पटौदी नवाब

4 of 6
सैफ से पहले सलमान खान पर भी हो चुका है हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 14 अप्रैल की सुबह दो मोटरसाइकिल सवारों गुप्ता और सागर पाल ने खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की और फरार हो गए। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी ली और पुलिस ने दोनों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

5 of 6
बाबा सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
बाबा सिद्दीकी पर हुआ था हमला
अक्तूबर में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 62 वर्षीय राजनेता को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुंचने के कुछ समय बाद ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ की टीम ने जारी किया बयान
सैफ की टीम ने एक बयान जारी कर अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारी दी और परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। बयान में कहा गया है, "सैफ अली खान सर्जरी से बाहर आ गए हैं और अब खतरे से बाहर हैं। वह फिलहाल ठीक हो रहे हैं और डॉक्टर उनकी प्रगति पर नज़र रख रहे हैं। परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और पुलिस घटना की जांच कर रही है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें