सनी लियोनी
- फोटो : इंस्टाग्राम@sunnyleone
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का नाम इस लिस्ट में होना थोड़ा चौंकाता है, क्योंकि सनी पूर्व एडल्ट स्टार थीं। हालांकि, सनी के लिए भी फिल्मों में बोल्ड सीन शूट करना आसान नहीं था। फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में सनी को सबसे ज्यादा दिक्कत शावर सीन शूट करने में हुई थी। पहले तो अभिनेता को सनी के साथ शूट करने में थोड़ी शर्म आ रही थी, लेकिन बाद में जब बाथरूम के अंदर सीन शूट होना शुरू हुआ तो कैमरा मैन के साथ दस बारह लोगों की टीम उस छोटे से रूम में आ गई। इसी वजह से सनी को भी शर्म आने लगी। हालांकि, सनी ने इन सारी बातों से ध्यान हटाया और फिर सीन पूरा किया।