फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से 'ग्यारह ग्यारह' तक, ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-थ्रिलर के साथ रोमांस का मजा

Tue, 06 Aug 2024 12:15 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ग्यारह ग्यारह-फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम: @dharmaticent, @sunsunnykhez
दर्शक सिनेमाघरों के अलावा ओटीटी पर भी फिल्मों और वेब सीरीज का लुत्फ उठाते हैं। दर्शक आज कल घर बैठे ही अपना मनोरंजन करना चाहते हैं, ऐसे में वे ओटीटी का रुख करते हैं। अगस्त के इस हफ्ते भी घर बैठे दर्शकों को कुछ खास फिल्मों और वेब सीरीज का मजा मिलने वाला है। इस हफ्ते भी ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगने वाला है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज के बारे में....
विज्ञापन

2 of 7
घुड़चढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब
घुड़चढ़ी
'घुड़चढ़ी' दो अलग-अलग पीढ़ियों के दो जोड़ों की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
ग्यारह ग्यारह - फोटो : इंस्टाग्राम: @dharmaticent
ग्यारह ग्यारह
'ग्यारह ग्यारह' दो पुलिस अधिकारियों पर केंद्रित होगी, जो वॉकी-टॉकी के माध्यम से जुड़ते हैं, लेकिन वे अलग-अलग समयसीमा में हैं और एक हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं। सीरीज में राघव जुयाल, कृतिका कामरा और धैर्य करवा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'ग्यारह ग्यारह' 9 अगस्त को जी5 पर रिलीज होगी।

4 of 7
इंडियन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ikamalhaasan
इंडियन 2
'इंडियन 2' सेनापति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश में भ्रष्टाचार से निपटने के लिए देश लौटता है। यह 1996 की हिट फिल्म 'इंडियन' का सीक्वल है। एस शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, विवेक और काजल अग्रवाल ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
लाइफ हिल गई - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
लाइफ हिल गई
'लाइफ हिल गई' दो भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने होटल को पुनर्जीवित करके विरासत के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस सीरीज में कुशा कपिला और दिव्येंदु शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 9 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 7
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : इंस्टाग्राम@sunsunnykhez
फिर आई हसीन दिलरुबा
'फिर आई हसीन दिलरुबा', 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है और इसकी कहानी रानी और रिशु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगरा में भाग जाते हैं। जब रानी एक सौम्य प्रशंसक से मदद मांगती है तो चीजें बदल जाती हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टर्बो - फोटो : इंस्टाग्राम: @mammootty
टर्बो
'टर्बो' फिल्म एक जीप ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मुसीबत में फंसने के बाद चेन्नई में बसना होना पड़ता है, लेकिन शहर में उसे आश्चर्य होता है, क्योंकि उसकी मुलाकात वेत्रिवेल शनमुघा सुंदरम से होती है। फिल्म में ममूटी के साथ राज बी शेट्टी, सुनील और अंजना जयप्रकाश प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें