फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अपनी लव-लाइफ को लेकर इन सितारों ने बटोरीं खूब सुर्खियां, जानें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Wed, 15 May 2024 11:20 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई स्टार्स हैं, जो अपनी लव-लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। मगर इनका प्यार मुकम्मल नहीं हो सका और ब्रेकअप हो गया। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबरें खूब छाई रहीं। इसी तरह कई सितारे हैं, जिनका प्यार पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाए रहते हैं। बॉलीवुड सितारे आए दिन किसी न किसी कारण खबरों में बने रहते हैं। फैंस को भी अपने चेहते सितारे के बारे में हर छोटी बात जानने में दिलचस्पी रहती है। कई स्टार्स हैं, जो अपनी लव-लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे। मगर इनका प्यार मुकम्मल नहीं हो सका और इनका ब्रेकअप हो गया। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबरें खूब छाई रहीं। इसी तरह कई सितारे हैं, जिनका प्यार पूरा नहीं हो सका। तो चलिए जानते हैं इन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा चल रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया है। दोनों सितारों की ओर से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। खबर के मुताबिक दोनों दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर-आदित्य रॉय कपूर
अनन्या पांडे से पहले आदित्य रॉय कपूर का नाम श्रद्धा कपूर के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने साल 2013 में फिल्म 'आशिकी 2' में साथ में काम किया था। फिल्म की इनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में छाई रही थीं। मगर दोनों ने कभी इन खबरों को कंफर्म नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनका रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला था। कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

4 of 5
ऋतिक रोशन-कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन-कंगना रणौत
बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन और कंगना रणौत का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों के अफेयर की खबरें एक समय खूब छाई थीं। हालांकि बाद में दोमों का ब्रेकअप हो गया था। कंगना ने एक बातचीत में कहा था कि ऋतिक ने यह भरोसा दिया था कि वह अपनी वाइफ सुजैन से अलग होने के बाद उनसे शादी कर लेंगे। वहीं, ऋतिक ने कहा था कि उनका कंगना के साथ कोई रिश्ता नहीं रहा। ऋतिक और कंगना ने साथ में ‘काइट्स’ और ‘कृष 3’ में काम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अध्ययन सुमन, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत-अध्ययन सुमन
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत का नाम अध्ययन सुमन के साथ भी जुड़ा था। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इनका रिश्ता बहुत बुरी तरह से खत्म हुआ था। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा था कि कंगना काला जादू करती हैं। इनके ब्रेकअप की खबरें भी खूब सुर्खियों में रही थीं। इन दिनों राजनीति में सक्रिय हैं। वह हाल ही में बीजेपी में शामिल हुई हैं। वहीं अध्ययन के पिता शेखर सुमन ने भी बीजेपी का दामन थामा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें