फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Regena Cassandrra Interview: 'भाषा बैरियर नहीं, हम इसे बनाते हैं.. कभी हिंदी इंडस्ट्री में अलग महसूस नहीं किया

Thu, 06 Feb 2025 03:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रिजीना कैसांड्रा इंटरव्यू - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत की फिल्म ‘विदामुयर्ची’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में रिजीना कैसांड्रा ने अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में रेजिना ने अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ‘विदामुयर्ची’ में अपने किरदार और अभिनेता अजीत के साथ अपने अनुभवों को साझा किया। साथ ही अभिनेत्री ने अपने फिल्मी सफर से जुड़ी कुछ खास बातें भी साझा की। रिजीना कैसांड्रा से हुई बातचीत के कुछ अंश…
विज्ञापन

2 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : रिजीना कैसांड्रा
‘विदामुयर्ची’ में आपके किरदार के बारे में कहा जा रहा है कि यह नेगेटिव भी हो सकता है और पॉजिटिव भी। ऐसा किरदार निभाना कितना चैलेंजिंग था?
मुझे तो बहुत खुशी है कि लोग पूछ रहे हैं कि कैसा कैरेक्टर है? मेरे लिए तो यही काफी है कि लोग इस बारे में बात कर रहे हैं कि ये पॉजिटिव है या नेगेटिव? मेरा किरदार एक एडवेंचरस लड़की का है, जो बहुत फन करती है, बहुत हंसती है, जो सबसे घुलमिल कर रहती है। बाकी आपको मेरे किरदार के बारे में फिल्म देखकर पता लगेगा।
विज्ञापन

3 of 10
अजीत - फोटो : इंस्टाग्राम @reginaacassandraa
अजीत कुमार के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? एक को-एक्टर के तौर पर आप उन्हें कैसे देखती हैं?
बहुत ही अच्छे इंसान हैं। उनके साथ काम करने में बहुत सहज महसूस करती हूं। वह ऐसा कभी नहीं जताते कि वो एक सुपरस्टार हैं और उनके सामने किस तरह बिहेव करना है। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने हम सबके लिए खाना भी पकाया है।

4 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @reginaacassandraa
करियर की शुरुआत आपने साउथ से की थी। हिंदी के मुकाबले वहीं ज्यादा काम भी किया है। क्या वजह है? हिंदी से बेहतर ऑफर नहीं मिलते या साउथ की स्क्रिप्ट्स ज्यादा बेहतर लगती हैं?
मैं इसे डिवाइड नहीं करती। साउथ में मैंने बहुत फिल्में की हैं जो हिंदी की तुलना में ज्यादा हैं। मैं 14 साल से वहां काम कर रही हूं। हिंदी में मैंने अभी 2018 से काम करना शूरू किया है। जो कुछ भी हिंदी में मैंने काम किया है उसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। मैं ये नहीं कह सकती कि हिंदी में ऐसे स्क्रिप्ट आ रहे हैं या साउथ से वैसे स्क्रिप्ट आ रहे हैं, मुझे दोनों जगह से प्यार मिला है। एक एक्टर के तौर पर मुझे सभी किरदार पसंद हैं, जो भी मैंने हिंदी या साउथ में निभाए हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @reginaacassandraa
बीते दिनों F1 रेसिंग के दौरान अजीत कुमार का एक्सीडेंट हुआ था। जब आपको यह खबर मिली तो आपका रिएक्शन क्या था ?
मैंने तो यह एक्सीडेंट लाइव पर देखा है उस पल सभी परेशान हो गए थे। मुझे विश्वास था कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है। थोड़ी देर के लिए जरूर लगा कि ये क्या हो रहा है या क्या हो गया? लेकिन वह बिल्कुल ठीक थे।
विज्ञापन

6 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : रिजीना कैसांड्रा
दोनों ही इंडस्ट्री को लेकर लंबे समय से तुलना हो रही है। आप इस बारे में क्या सोचती हैं? 
पहले तो मुझे तुलना करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। भाषा का जो अंतर है वो सिनेमा में नहीं होता, हम इसको तमिल तेलुगु या हिंदी की तरह नहीं देखते। हम इसे पूरे विश्व के सिनेमा के तौर पर देखते हैं। भाषा बैरियर नहीं है, हम बैरियर बनाते हैं। मैंने कभी हिंदी इंडस्ट्री में अलग महसूस नहीं किया, जैसा व्यवहार लोग यहां करते हैं वैसा ही वहां भी लोगों का व्यवहार है। मेरे लिए दोनों एक ही जैसे हैं, कोई अंतर नहीं है। हां, मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि लोग आपको कैसे ट्रीट करते हैं। समानता की बात करें तो इन दोनों इंडस्ट्रीज के बीच यही एक समानता है।
विज्ञापन

7 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @reginaacassandraa
अब तक के करियर में भाषा कभी आपके लिए समस्या बनी?
जी हां, मुझे हिंदी आती है। मैंने स्कूल और कॉलेज में हिंदी सीखी है। लेकिन कई बार भाषा के कारण समस्या भी आती है, जैसे मैं एक पंजाबी लड़की का किरदार नहीं निभा सकती। मैं एक पंजाबी लड़की की तरह दिखती हूं पर जब मैं बात करूंगी तो मैं एक पंजाबी लड़की की तरह नहीं बोल सकती। यह मुझे अलग-अलग तरह के किरदारों को एक्सप्लोर करने से रोकता है। एक एक्टर के तौर पर मैंने यह मसहूस किया है।

8 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @reginaacassandraa
आपने एक इंटरव्यू में कहा था कि आप नेटवर्किंग में यकीन नहीं रखती हैं और बॉलीवुड में बिना सेल्फ प्रमोशन काम नहीं मिलता। आपको कभी कोई बड़ा नुकसान हुआ? 
कुछ एक्टर और एक्ट्रेस हैं वो नेटवर्किंग करते हैं, डायरेक्टर को बोलते हैं या प्रोड्यूसर को बोलते हैं, इस फिल्म के बाद में  साथ में काम करते हैं। यह सब मैं नही कर सकती हूं, जहां मैं किसी से फिल्म के लिए पूछूं। लोग पूछते हैं कि आप क्यों इतनी कम हिंदी फिल्में करती हैं? आप क्यों इतनी कम तेलुगु फिल्में करती हैं? मुझे लगता है उसका एक कारण है, मुझे किसी तरह की लॉबिंग करना पसंद नहीं है। मेरी टीम जो कुछ भी ज्यादा से ज्यादा कर सकती है वो मेरे लिए करती है। मैंने अब तक 20 साल में जो काम किया, जो पहचान बनाई है, उसी से मुझे रोल ऑफर होते हैं। जैसे मुझे ये किरदार मिला। डायरेक्टर ने बुला कर मुझे कहानी सुनाई और कहा कि क्या आप ये रोल करेंगी और मैंने हामी भर दी। मुझे ‘विदामुयर्ची’ के निर्देशक के साथ एक और फिल्म में काम करना था, जो नहीं बन पाई थी, तो उन्होंने मुझे इस फिल्म के लिए बुलाया। इससे पहले मैं कभी उनसे मिली भी नहीं थी।

9 of 10
रिजीना कैसांड्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @reginaacassandraa
क्या आपने कभी लॉबिंग का सामना किया है? इसकी वजह से कोई फिल्म हाथ से निकल गई हो?
हां बिल्कुल हुआ है, बीस साल में तो ऐसा कई बार हुआ। बहुत सारी ऐसी घटनाएं हैं, एक्टर्स ने ही बोला है कि मैं आपकी फिल्म में काम करना चाहता हूं या चाहती हूं। निर्देशक एक्ट्रेस को कॉल करते हैं कि मुझे आपके साथ काम करना है? लॉबिंग तो होती ही है। 
विज्ञापन

10 of 10
जाट - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
सनी देओल के साथ 'जाट' में काम करने का एक्सपीरियंस कैसा रहा ? क्या आपने इसमें एक्शन किया?
मैंने उनके साथ बहुत समय तो नहीं बिताया, लेकिन वह बहुत ही शांत है। वह अपना एक शॉट पूरा करते थे और चेयर लेकर बैठ जाते थे। वह बहुत ही रिलैक्स थे। मुझे लगता है कि उन्हें हैदराबाद बहुत पसंद आया है। बाकी यह एक बड़ी एक्शन फिल्म है। अब इतनी बड़ी फिल्म है और सामने सनी देओल हैं तो एक्शन तो करना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें