फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘फिल्म के मुद्दे से मैं अनपढ़ हूं’; लव जिहाद पर क्या बोले ‘द केरल स्टोरी 2’ के एक्टर सुमित? पढ़ें

सार

The kerala Story 2: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' रिलीज से पहले खूब विवादों में रही। हालांकि, फिल्म के लीड एक्टर सुमित गहलावत इससे जुड़े विवादों पर प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए। अपनी फिल्म की सच्चाई और उसके राजनीतिक पहलुओं से भी उन्होंने खुद को सिर्फ एक्टर बता कर पल्ला झाड़ लिया। पढ़ें सुमित ने क्या कहा?
विज्ञापन
1 of 7
सुमित गहलावत - फोटो : अमर उजाला
हालिया रिलीज फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के लीड एक्टर सुमित गहलावत ने अमर उजाला से खास बातचीत में धर्मांतरण की घटनाओं और विवादों पर बात करने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे पर यह फिल्म बनी है, मैं उस मुद्दे पर अनपढ़ हूं। पूरे इंटरव्यू में एक्टर किसी भी तरह का विवादित बयान देने से बचते रहे। पढ़िए सुमित से हुई यह मजेदार बातचीत…

यह फिल्म रिलीज से पहले खूब विवादों में रही। इसे आप कैसे देखते हैं?
मैं एक एक्टर हूं और मेरी पहली नजर हमेशा स्क्रिप्ट पर होती है। फिल्म टाइटल की वजह से विवादों में आ गई, लेकिन समझ नहीं आता मेरे साथ ऐसा क्या हो रहा है?  क्योंकि फिल्म में ऐसा कुछ भी विवादित नहीं। हालांकि, मैं इन सब में नहीं पड़ता। मैं सिर्फ स्क्रिप्ट देखता हूं, अपना काम करता हूं और आगे सोचता भी नहीं कि बाहर क्या कहा जा रहा है?
विज्ञापन

2 of 7
सुमित गहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम -@sumitgahlawat90
आपके लिए यह किरदार कितना खास था? क्या स्क्रिप्ट पढ़ते समय आप चौंके? 
जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी तो समझ गया कि यह मेरा सबसे मुश्किल और सबसे बड़ा किरदार होगा। सलीम के अंदर एक गहरी शांति है और यही बात मुझे सबसे ज्यादा हैरान कर गई। एक शांत इंसान कभी बहुत मासूम दिख सकता है और कुछ ही पलों में बहुत गंभीर भी हो सकता है। इसी बदलाव को ठीक तरह से दिखाना मेरी सबसे बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन

3 of 7
को-स्टार उल्का गुप्ता के साथ सुमित गहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम -@sumitgahlawat90
फिल्म असली घटनाओं पर आधारित है। क्या ऐसी घटनाएं आपने कभी सुनी हैं? 
हां, यह फिल्म असल जिंदगी से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है पर सच कहूं तो मैं खुद उन वास्तविक कहानियों के बारे में ज्यादा नहीं जानता। मैं न तो ऐसी रिसर्च करता हूं और न ही न्यूज आदि ज्यादा देखता हूं। इस मामले में मैं थोड़ा अनपढ़ हूं, क्योंकि मेरा ध्यान सिर्फ अपने काम पर रहता है।

4 of 7
निर्देशक कामाख्या सिंह के साथ सुमित गहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम -@sumitgahlawat90
फिल्म पर सेकुलरिज्म को लेकर सवाल हो रहे हैं, इसपर आपकी क्या राय है? 
सच कहूं तो इस विषय पर मेरी कोई राय नहीं है। यह सिर्फ कहने के लिए नहीं, वाकई में मेरी राजनीतिक राय नहीं है। जब विपुल सर ने बुलाया और स्क्रिप्ट दी तो मेरा ध्यान सिर्फ अपने किरदार पर था। मेरी जिम्मेदारी उसी तक सीमित है। उससे बाहर की राजनीति या बहसों में मैं नहीं पड़ता।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' के एक सीन में सुमित गहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम -@sumitgahlawat90
अगर कोई फिल्म विवाद में है और आप उसके लीड एक्टर हैं तो क्या आपकी राय होना जरूरी नहीं? 
हां, राय जरूरी है और एक कलाकार के तौर पर इसे मैं मानता हूं। लेकिन यह मेरी अपनी कमी है कि मैं आसपास क्या हो रहा है, उस पर नजर नहीं रख पाता। मैं अपने काम में इतना डूब जाता हूं कि वही मेरी दुनिया बन जाती है। इसलिए मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मेरी जागरूकता कम है, क्योंकि मैं सिर्फ अपनी कला पर केंद्रित रहता हूं।
विज्ञापन

6 of 7
सुमित गहलावत और उल्का गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम -@sumitgahlawat90
क्या आपने कभी अपने आसपास लव जिहाद और धार्मिक तनाव जैसी घटनाएं देखी हैं? 
मेरे साथ कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ। मेरे ग्रुप में भी ऐसी बातें कभी नहीं होतीं। मैं दूसरों के अनुभव पर कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मेरी निजी जिंदगी और मेरे सर्कल में सिर्फ काम की बातें होती हैं। मैं रोहतक का हूं और बाद में चंडीगढ़ में पढ़ाई की। वहां भी कभी ऐसा माहौल नहीं देखा। मेरे अनुभव में ऐसा कुछ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कामाख्या सिंह के साथ सुमित गहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम -@sumitgahlawat90
क्या आपको अंदाजा था कि फिल्म विवादों में फंस जाएगी? 
नहीं, शुरुआत में ऐसा कभी नहीं सोचा था। हम हमेशा यही चाहते हैं कि कोई विवाद न हो, क्योंकि विवाद होने से एक्टर्स की मेहनत पीछे रह जाती है। लोग एक्टिंग पर कम और बाकी मुद्दों पर ज्यादा बात करते हैं। हम मेहनत करते हैं, इसलिए थोड़ा दुख होता है कि दूसरी फिल्मों में एक्टर्स की परफॉर्मेंस की चर्चा होती है, लेकिन यहां कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें