फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुराग कश्यप पर इंडस्ट्री का कोई दबाव नहीं’, राहुल भट्ट ने साझा किया ‘कैनेडी’ का शूटिंग अनुभव; ओटीटी को सराहा

सार

Rahul Bhatt Interview: राहुल भट्ट और अनुराग कश्यप अब ‘कैनेडी’ लेकर आ रहे हैं। कई इंटरनेशनल मंचों पर सराही जाने के बाद अंतत: यह फिल्म भारत में रिलीज होने जा रही है। जानिए फिल्म और अनुराग को लेकर राहुल भट्ट ने क्या कुछ बताया…
विज्ञापन
1 of 5
राहुल भट्ट - फोटो : अमर उजाला

राहुल भट्ट और अनुराग कश्यप कई साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में 'अग्ली' (2013) और 'दोबारा' (2022) जैसी फिल्में कीं हैं। अब दोनों की साथ में तीसरी फिल्म ‘कैनेडी’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अमर उजाला से बातचीत में राहुल ने अनुराग कश्यप के बारे में खुलकर बात की और उनके साथ अपने काम के अनुभव साझा किए। साथ ही फिल्म के बारे में भी जानकारी दी।

विज्ञापन

2 of 5
राहुल भट्ट और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsrahulbhat

इतने साल में अनुराग में क्या बदलाव आया? क्या उन पर इंडस्ट्री का दबाव है?
अनुराग को जो करना होता है वो वही करते हैं। उनके ऊपर इंडस्ट्री का कोई दबाव नहीं होता। वो मार्केट के लिए फिल्में बनाते ही नहीं। वो वह काम करते हैं, जिससे उन्हें तसल्ली मिलती है। वो इंडस्ट्री के बड़े ज्ञानी हैं। हम उनको कुछ ज्ञान नहीं दे सकते। उन्हें अच्छे से बिजनेस पता है। 

फिल्म कैसे बिकेंगी, किधर जाएंगी। उनकी फिल्मों की सेल्फ लाइफ लंबी होती है। उन्होंने कितना कुछ हासिल किया और कितने ही टैलेंट को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन

3 of 5
राहुल भट्ट, अनुराग कश्यप और सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsrahulbhat

क्या आपको लगता है इंडस्ट्री ने उन्हें वो दिया जिसके वो हकदार हैं?
ये सिर्फ आप और हम सोचते हैं। वो ये सब नहीं सोचते कि इंडस्ट्री ने उन्हें क्या दिया और क्या नहीं? बाकी वो बड़े आदमी हैं। उनकी शिकायतें होंगी तो पता नहीं क्यों होंगी। मैं तो इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। उनको जितना जानता हूं बस इतना कह सकता हूं कि उनको बहुत कुछ मिला है, बहुत कुछ उन्होंने पाया है अपनी जिंदगी में। बाकी उनका टैलेंट इतना है कि उनको बहुत कुछ और मिलना चाहिए और वो मिलेगा भी। उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

4 of 5
राहुल भट्ट और सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsrahulbhat

‘कैनेडी’ का शूटिंग अनुभव कैसा रहा? अपने किरदार के बारे में कुछ बताएं?
अनुराग की फिल्में मेरे ऊपर सेट से दूर होने और शूटिंग पूरी होने के बाद भी असर बनाए रखती हैं। ‘कैनेडी’ की शूटिंग के दौरान अपने किरदार के अंदर की आवाज, चाल और जो एटिट्यूड मैंने अपनाया.. वह लंबे समय तक मुझसे बना रहा। 
इस फिल्म में अपने किरदार को मैंने एक खास आवाज दी। वो आवाज शूटिंग के बाद भी मेरे अंदर से आती रही। लोग कहते थे - ‘क्या कर रहा है तू? सीधे बात कर।’ गाड़ी चलाते वक्त भी मेरा एट्टीट्यूड वैसा ही रहता था। मानो जैसे कोई खतरनाक आदमी गाड़ी चला रहा हो। फिल्म खत्म होने के बाद भी करीबन तीन महीने तक यह किरदार मेरे साथ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsrahulbhat
इंडस्ट्री में आए बदलावाें पर आपकी क्या राय है?
पहले एक ही तरीके की फिल्में बन रही थीं, अब सिनेमा थोड़ा खुल गया है। ओटीटी प्लेटफार्म ने एक नया पिटारा खोला है। लोगों को एक्सपोजर मिल गया है और काफी मजेदार फिल्में बन रही हैं। मुझे लगता है मेरे जैसे अभिनेताओं के लिए यह बहुत अच्छा वक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें