Kesari Veer Actor Suniel Shetty: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की फिटनेस आज भी 60 की उम्र पार करने के बाद युवाओं के लिए प्रेरणा है। वह जल्द ही 'केसरी वीर' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच हाल ही में उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की...
सुनील शेट्टी की फिटनेस 60 साल से ऊपर के लोगों के लिए प्रेरणादायक है। शूटिंग के लिए मिले समय से घंटा-आधा घंटा पहले ही पहुंच जाना उनकी आज भी आदत है। कर्नाटक के मुल्की में जन्मे और हिमाचल प्रदेश के सनावर स्थित लॉरेंस स्कूल में पढ़े सुनील शेट्टी की नई फिल्म ‘केसरी वीर’इसी महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अभिनेता सूरज पंचोली बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी से ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल की खास बातचीत। The Waves Of India: वेव्स समिट में जारी हुआ 'द वेव्स ऑफ इंडिया' एल्बम, पीएम मोदी ने किया अनावरण
विज्ञापन
2 of 12
सुनील शेट्टी की फैमिली फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी आने वाली फिल्म ‘केसरी वीर’ में आपने भीलों के सरदार का किरदार किया है। ये कितना रोचक है कि भारतीय पौराणिक कथाओं में राजकुमारों ने हमेशा आदिवासियों से मिलकर ही बाहरी शक्तियों से मुकाबला किया है?
फिल्म के प्रचार के दौरान इसके हीरो सूरज पंचोली को आप काफी भावुक सहारा दे रहे हैं, क्या कहेंगे उनके अभिनय के बारे में?
जो मेहनत सूरज ने इस फिल्म में की है, वह आपको पर्दे पर दिखाई देगी। मैं कहता हूं तो लोगों को लगेगा कि ये तो फिल्म के प्रचार के लिए कुछ भी बोल रहे हैं। लेकिन नहीं, फिल्म ‘केसरी वीर’ अगर खड़ी हुई है तो वह सूरज की वजह से ही। ऐसी ही शख्सियत की जरूरत थी इस फिल्म के लिए। मेरे हिसाब से सूरज के अलावा ये किरदार कोई दूसरा निभा नहीं सकता था।
4 of 12
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या खासियत है ऐसी सूरज पंचोली में?
दो दिन पहले ही मुझसे कोई पूछ रहा था कि अब वैसे हीरो क्यों नहीं आते। मतलब हमारे एक्शन हीरो दौर जैसे। मैंने बस यही कहा कि बात यहां हीरो के आने की नहीं है। बात है वैसी फिल्मों के आने की। वैसी फिल्में जब आती हैं तो वैसे हीरो अपने आप खड़े हो जाते हैं। सूरज ने फिल्म में शिवभक्त का चरित्र निभाया है और एक शिवभक्त का जैसा व्यक्तित्व हम देखते सुनते आए हैं, सूरज उस पर सौ फीसदी खरा साबित हुआ है। इसका सबूत दर्शकों को फिल्म के क्लाइमेक्स में भी मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 12
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी तो शुरुआत ही एक्शन हीरो के तौर पर हुई। आपका पहला इंटरव्यू जो 1993 में मैने लिया था, तब से हम कई बार और भी मिले, लेकिन एक्शन को लेकर हिंदी फिल्म दर्शकों की रुचि वैसी की वैसी ही है..
मुझसे लोग अक्सर कहते हैं कि आज के बच्चों (नए अभिनेताओं) में कोई ढंग का एक्शन हीरो नहीं है। तो मैं कहता हूं कि नहीं, आपने अभी नई पीढ़ी का असली एक्शन हीरो देखा ही नहीं है। रही बात सूरज को गुरुमंत्र या एक्शन को लेकर सलाह देने की तो मैंने उससे बस यही कहा कि खुद पर भरोसा रखो और उस चीज पर भरोसा रखो जो तुम करने जा रहे हो। जो कुछ तुम्हारे साथ अतीत में हुआ उसे भूल जाओ। वर्तमान पर तुम्हारा नियंत्रण हो। उसी से भविष्य भी उज्ज्वल होगा।
विज्ञापन
6 of 12
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में आप एक बेटी के पिता बने हैं। आकांक्षा की ये पहली फिल्म है, उसे कुछ भावनात्मक सहारा दिया आपने?
मुझे याद है हमारा जो पहला सीन था, उस दिन वह काफी नर्वस दिख रही थी। मैंने उसे बस इतना कहा कि बेटा, बस इसकी अनुभूति लो कि तुम्हारे संवाद क्या हैं? इस किरदार के साथ जो हो रहा है, जिस मनोदशा से वह गुजर रही है, उसे महसूस करोगी तो सीन अपने आप हो जाएगा। और, ये सीख मुझे निर्देशक धर्मेश दर्शन ने फिल्म ‘धड़कन’ में देव का किरदार करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए दी थी। उन्होंने बस यही कहा कि इस किरदार को महसूस करो। देव तुम्हारे अंदर होगा तो जरूर बाहर आएगा।
विज्ञापन
7 of 12
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या ही किरदार याद दिलाया आपने! आपको उस किरदार के लिए तो सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला..
अभिनय सिर्फ अनुभूति को प्रकट करना ही तो है। एक अच्छे निर्देशक को या एक अच्छे कलाकार को अपने साथ काम कर रहे लोगों मे यही भावना जगानी होती है। इसकी थ्योरी तो मैंने बता दी। प्रैक्टिकल ये हुआ कि आकांक्षा ने जब खुद को उन हालात में महसूस करना शुरू किया तो वह खुद ही रो पड़ी। मुझे तब पता चल गया कि हमारा ऑन स्क्रीन रिश्ता अब दर्शक महसूस कर लेंगे। मेरा ये शुरू से मानना रहा है कि जब तक एक कलाकार अपने किरदार की भावनाओं से एकाकार नहीं होगा, दर्शक कभी उस किरदार के साथ अपना एकाकार कर ही नहीं सकेंगे।
8 of 12
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आपकी दैहिक सुघड़ता युवाओं को भी खूब प्रभावित करती है। अपनी आयु वर्ग के लिए तो आप प्रेरणा स्रोत हैं ही। इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे?
मरते दम तक जो एक चीज आपके साथ हमेशा रहने वाली है, वह है आपका शरीर। बीते तीन दशक से मैंने खुद को चुस्त दुरुस्त रखे की लगातार ट्रेनिंग ली है, लेकिन ये ट्रेनिंग किसी तरह का शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) बनाने के लिए नहीं बल्कि खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए ली है।
9 of 12
सुनील शेट्टी अपनी मां के साथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
और, बच्चे जब बड़े होकर माता-पिता के कंधों तक आ जाते हैं, तो उन पर गर्व करने के साथ कितनी निश्चिंतता आती है आपको कि अब ये अपनी दुनिया संभाल ही लेंगे?
हां, गर्व तो होता है, लेकिन वह जो पिता को हमेशा ये लगता है कि नहीं, बेटे को हमेशा मेरी जरूरत पड़ेगी। वह एक तरह की छाया बच्चों के साथ रहनी बहुत जरूरी है। मेरे पिताजी जब गुजरे तो मेरे जीवन से वह खालीपन कभी गया ही नहीं। पिता होते हैं तो आप किसी भी तरह के तनाव को उनसे बात करके निपटा सकते हैं। लेकिन, जब पिता नहीं होते हैं तो पूरा जग खाली खाली लगता है कि मुझे जरूरत है तो अब किससे बात करूं मैं?
कुछ दिन पहले हवाई अड्डे पर आपकी, अक्षय कुमार की और परेश रावल की साझा तस्वीर देखकर लोग खूब उत्साहित हुए। क्या स्थिति है आप तीनों की नई फिल्म ‘हेराफेरी 3‘ की?
इस पर काम बस अभी शुरू ही हुआ है। हमने इसका टीजर शूट कर लिया है। मुझे जहां तक पता है ये टीजर इसी आईपीएल सीजन के दौरान रिलीज होना है। फिल्म से जुड़ी पूरी टीम उत्साहित है क्योंकि अधिकतर टीम वही है जो पहली फिल्म के समय से थी। बस, फिल्म के निर्देशक प्रियन (प्रियदर्शन) सर परेशान रहते हैं और वह इसलिए कि हम तीनों जब एक साथ होते हैं तो बहुत खतरनाक मस्ती करते हैं। आजू-बाजू वाले की की हालत बहुत खराब होती है।
11 of 12
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चलते चलते, एक आखिरी सवाल। सूरज पंचोली को बड़े परदे पर सलमान खान ने फिल्म ‘हीरो’ से लॉन्च किया था। फिल्म ‘केसरी वीर’का ट्रेलर आने के बाद उन्होंने सूरज को तो फोन किया ही, आपकी भी कोई बात हुई उनसे?
हां, फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद सलमान का फोन आया मेरे पास। उसने ट्रेलर की तारीफ की और सूरज के बारे में बहुत कुछ बोला। क्या बोला, वह हमारे और उसके बीच की बात है? लेकिन, लोग ये समझते हैं कि मैं सेट पर मस्ती बहुत करता हूं लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि सबसे बड़ा मस्तीखोर सलमान खान ही है।