बुज्जी कार में प्रभास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद
अरे, वाह! मतलब कि ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल की खबर आज आपने ब्रेक कर दी? मैंने सुना है कि इसकी डिजाइन बनाने में ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘बैटमैन’ के डिजाइनर हाइसु वांग ने भी मदद की है?
हां, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ का दूसरा पार्ट भी बन रहा है। जहां तक हाइसु वांग की बात है तो उन्होंने हॉलीवुड की फिल्मों ‘एवेंजर्स एंडगेम’, ‘बैटमैन’, ‘गार्जियन्स ऑफ गैलेक्सी’ और ‘अवतार’ आदि में प्रयोग किए गए वाहनों के डिजाइन बनाए हैं। उनसे हमारा संपर्क कोरोना संक्रमण काल में हुआ, जब वह चीन चले गए थे और उनके पास समय भी था। बुज्जी की डिजाइनिंग करने में हमें उनसे मदद मिली। लेकिन, इस कार का असली चैलेंज था इसे हकीकत में बनाना। ये पिछले पहिए पर घूमती है। आगे के दोनों पहियों में हब नहीं है। और, भी तमाम खूबियां जो कुछ भी हमने फिल्म की काल्पनिक कार में दिखाई हैं, वे सब इस कार में हकीकत बन चुकी हैं