फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू: ‘सैयारा’ से पहले ही अनीत पड्डा पर दांव लगा चुके थे करण कपाड़िया, बोले- मुझे पता था यही चाहिए

सार

Aneet Padda: अनीत पड्डा अभिनीत ‘हुंकार: द रोर’ एक संवेदनशील मुद्दे पर बनी सीरीज है। इसकी कहानी में एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु पर गंभीर आरोप लगाए जाते हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में निर्देशक करण डी. कपाड़िया ने बताया है कि उन्होंने सीरीज के लिए अनीत पड्डा को ही क्यों चुना।
 
विज्ञापन
1 of 9
करण डी. कपाड़िया - फोटो : अमर उजाला
सीरीज के निर्देशक करण डी. कपाड़िया मानते हैं कि ऐसे विषय को पर्दे पर उतारने को लेकर डर लगता है। हालांकि, वो यह भी कहते हैं कि अगर बात सच की है, तो उससे पीछे नहीं हटना चाहिए। अमर उजाला से बातचीत में करण ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि अकेले खड़े होने पर भी सच नहीं बदलता। उन्होंने अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और अपनी निर्देशन की सोच के पर भी बात की।
विज्ञापन

2 of 9
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
आपने कहा यह कहानी आपके लिए निजी है। ऐसा क्या है इसमें?
दरअसल, इस कहानी की शुरुआत करीब तीन साल पहले हुई थी। जब इसे सुना तो लगा कि इसमें कुछ ऐसा है, जिसे कहा जाना चाहिए। उसके बाद लिखाई शुरू हुई और 2024-25 में शूटिंग की। अब जाकर यह दर्शकों के सामने आ रही है। मेरे लिए यह कहानी बहुत करीब है। यह सिर्फ क्राइम की कहानी नहीं है, बल्कि हमारे समाज में जो हो रहा है, उसकी भी झलक है।
विज्ञापन

3 of 9
हुंकार - फोटो : सोशल मीडिया
कहानी का विषय ऐसा है, जिस पर लोग खुलकर बात करने से कतराते हैं। क्या आपको भी डर लगा?
डर तो होता है, खासकर जब कहानी में एक प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु पर ऐसे गंभीर आरोप हों। लेकिन अगर आप सच बोल रहे हैं तो फिर डर के कारण पीछे नहीं हट सकते। गांधीजी की एक बात मुझे हमेशा याद रहती है- अगर आप सच बोल रहे हैं और उस वक्त अकेले भी खड़े हैं, तब भी सच, सच ही रहता है। अगर समाज में बदलाव चाहिए तो किसी को तो बोलना पड़ेगा।

रैदास- एक विचार: मेकर्स ने जारी किया पोस्टर; संत गुरु रविदास के जीवन पर आधारित होगी फिल्म

4 of 9
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
जब आपने इस रोल के लिए अनीत पड्डा को चुना, तब ‘सैयारा’ रिलीज भी नहीं हुई थी। आपको अंदाजा था कि वह इतनी बड़ी स्टार बनेंगी?
नहीं, ‘सैयारा’ ने जो किया, उसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। मैंने नहीं सोचा था कि फिल्म इतना बड़ा करेगी और अनीत की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग बन जाएगी। लेकिन ‘हुंकार’ के वक्त अनीत को लेकर मेरे मन में कोई सवाल नहीं था। यह उनके साथ मेरा तीसरा काम है। मुझे उनकी क्षमता पता थी।
विज्ञापन

5 of 9
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार बनने के बाद अनीत में कोई बदलाव नजर आया?
स्टार होने की जिम्मेदारी आसान नहीं होती। लेकिन हमारे बीच जो रिश्ता है, उसमें वह आज भी वही अनीत हैं। हां, अभिनेता के तौर पर उनमें आत्मविश्वास और समझदारी आई है। बाकी वह पहले से बहुत प्रतिभाशाली थीं, इसमें कभी कोई शक नहीं था।
विज्ञापन

6 of 9
अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
मुश्किल सीन कैसे शूट करती थीं अनीत बडड्डा?
करण को अनीत की तैयारी का यह अंदाज खास तौर पर याद है। वह बताते हैं, ‘जब कोई बहुत मुश्किल सीन होता था तो अनीत सेट के एक कोने में जाकर बैठ जाती थीं। वह खुद को उस दृश्य के लिए पूरी तरह तैयार करती थीं। उस वक्त वह सबसे अलग रहती थीं, जैसे आसपास क्या हो रहा है, उससे उसका कोई लेना-देना ही नहीं है। लेकिन जैसे ही मुश्किल सीन खत्म होता, वही अनीत फिर से सेट पर मस्ती करने लगती थीं।’
विज्ञापन

7 of 9
आनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@aneetpadda_
अनीत पड्डा को किन सीन को फिल्माने में दिक्कता आई?
‘हुनकार’ में अनीत 17 साल की मेनू बनी हैं, जो एक आध्यात्मिक गुरु पर यौन शोषण का आरोप लगाती है। करण कहते हैं, ‘यह बहुत मुश्किल विषय है। मेरे लिए जरूरी था कि हम इस कहानी को एक महिला के नजरिए से कहें। अनीत के किरदार को अपनी कहानी एक बार नहीं, कई बार बतानी पड़ती है। यही इस भूमिका के सबसे कठिन हिस्सों में से था।
एक सीन में उसे अपने माता-पिता को बताना था कि उसके साथ क्या हुआ। फिर मेडिकल जांच का सीन था, जो उनके लिए मुश्किल था। आखिर में अदालत में गवाही का सीन था, जहां उन्हें पिछले तीन साल में जो हुआ, उसे दोबारा सामने लाना था।
 

8 of 9
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
फातिमा के साथ काम कितना आसान रहा? 
फातिमा बहुत ही टैलेंटेड और मेथड एक्ट्रेस हैं। जिस तरह उन्होंने इस इन्वेस्टिगेटिंग रोल को अटैक किया, वह बहुत खास था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ समय बिताया और इस किरदार की दुनिया को समझा। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा।
विज्ञापन

9 of 9
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी सीरीज?
  • अनीत पड्डा की नई वेब सीरीज 'हुंकार' 25 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
  • इसमें वह बापजी के खिलाफ आवाज उठाती हैं, जो बहुत प्रभावशाली है।
  • सीरीज में उनके साथ फातिमा सना शेख हैं, जो केस की जांच करती हैं।
  • इस सीरीज में मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें