फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘आजकल लोग जल्दी बोर हो जाते हैं’, गीता कपूर ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर की बात; कहा- हम पागल…

सार

Geeta Kapur Interview: कोरियोग्राफर गीता कपूर ने रियलिटी शोज और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
1 of 5
गीता कपूर - फोटो : अमर उजाला

जानी-मानी कोरियोग्राफर और रियलिटी शोज की जज गीता कपूर 6 जून से शुरू होने वाले रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' में बतौर जज नजर आएंगी। इससे पहले अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान गीता ने नए सीजन, रियलिटी शोज में आए बदलाव, सोशल मीडिया के असर और स्क्रिप्टेड कंटेंट को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। गीता का मानना है कि सोशल मीडिया ने लोगों का अटेंशन स्पैन कर दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
गीता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@geeta_kapurofficial

जावेद के साथ 35 साल बाद काम किया
नए सीजन और पैनल की बात करते हुए गीता कपूर ने नए जज जावेद जाफरी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'इस बार पैनल का पूरा माहौल अलग है। चौथे जज के तौर पर जावेद जाफरी जुड़े हैं। उनके पास बहुत अनुभव है। डांस और फिल्ममेकिंग की गहरी समझ है। खास बात ये भी है कि मैं उनके साथ लगभग 35 साल पहले काम कर चुकी हूं, इसलिए उनके साथ बैठना भी अपने आप में नया अनुभव है।'

विज्ञापन

3 of 5
गीता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@geeta_kapurofficial

असली बॉलीवुड डांस देखने को मिलेगा
शो में इस बार क्या अलग होने वाला है? इस पर गीता ने कहा, 'इस बार शो में बहुत ज्यादा रीमिक्स गाने नहीं होंगे। आप गानों को लगभग उनके असली रूप में सुनेंगे। पहले बॉलीवुड डांस में वेस्टर्न स्टाइल का तड़का लगाया जाता था, लेकिन इस बार बॉलीवुड डांस अपने असली अंदाज में नजर आएगा।'

नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए
नई पीढ़ी और इंडियन कल्चर पर बात करते हुए गीता कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि इतने साल तक हमने दुनिया भर से इंस्पिरेशन लेकर बॉलीवुड गानों पर अलग-अलग डांस स्टाइल्स दिखाए। लेकिन कहीं न कहीं हम भूल गए कि हमारी अपनी संस्कृति और हमारे गानों में भी कितनी खूबसूरती है। आज की नई पीढ़ी बाहर की चीजों से बहुत प्रभावित है, इसलिए यह जरूरी है कि वे अपनी जड़ों और अपनी कल्चर से भी जुड़ी रहें।'

4 of 5
गीता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@geeta_kapurofficial

लोगों का अटेंशन स्पैन बहुत छोटा हो गया है
रियलिटी शोज में आए बदलावों पर बात करते हुए गीता कपूर ने कहा, 'सोशल मीडिया का असर बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लोगों का अटेंशन स्पैन बहुत छोटा हो गया है। कुछ देखते ही लोग कह देते हैं कि ये तो देख लिया या अब बोर हो गए, कुछ और देखते हैं। पहले तीन-चार मिनट की परफॉर्मेंस लोगों को बांधकर रखती थी, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल हो गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@geeta_kapurofficial
आज लोग हर चीज पर शक करते हैं
रियलिटी शोज को स्क्रिप्टेड कहे जाने पर गीता ने कहा, 'ये एक गलतफहमी है कि कहानियां बनाई जाती हैं। पहले लोग अच्छे डांस को देखकर हैरान हो जाते थे, लेकिन आज हर चीज पर शक करते हैं। रियलिटी शो में बहुत कुछ असली होता है। हां, कुछ चीजें एडिट होती हैं, लेकिन वो प्रेजेंटेशन का हिस्सा है। अगर जज हंसते हैं या इमोशनल हो जाते हैं तो लोग तुरंत उसे फेक कह देते हैं। लेकिन हम इतने पागल नहीं हैं कि हर चीज एक्ट करें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें