फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ दो दोस्तों के बीच भाइयों जैसी मोहब्बत की कहानी सी दिखती है। भारतीय सेना के कौन से अलहदा रंग इस फिल्म में दिखने वाले हैं?
सेना में नौकरी करने वाला हमारे देश का हर नौजवान वतन पर मर मिटने का जोश लेकर घर से निकलता है। लेकिन, इसके चलते वह हमेशा दुखी सा ही रहता हो, ऐसा भी नहीं है। ये वे लोग हैं जिन्होंने अपना जीवन वतन के नाम तो कर दिया है लेकिन इनके जीवन की उमंगें, उल्लास और उत्साह हम सबसे कहीं ज्यादा होता है। इन्हें देखकर ये सीखा जा सकता है कि कैसे अनुशासन के दायरे में रहकर जीवन को इसकी सारी रंगीनियों के साथ जिया जाए। अमेरिका के लोग तो कहते भी हैं जैसे उनके परदे के हीरो दिखते हैं, वैसे हीरो भारतीय सेना के अफसर और जवान असल में दिखते हैं। देखा जाए तो जिंदगी का साथ अपने हरफनमौला अंदाज में निभाता हर सोल्जर एक संत होता है।