आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एआई आएगा, लेकिन कहानी ही असली हीरो रहेगी
आमिर इस बदलते दौर में एआई पर भी अपनी राय रखते हैं। उन्होंने कहा, 'देखिए, एआई में फिल्में बन रही हैं। आगे भी बनेंगी। ऐसी फिल्में भी संभव हैं जिनमें कोई एक्टर न हो। पूरा काम एआई से किया जाए। लेकिन मैं थोड़ा ओल्ड फैशन हूं। मुझे स्क्रीन पर असली लोग देखना पसंद है। एआई मुझे उतना एंजॉय नहीं कराता। हालांकि, ऐसा नहीं है कि उसमें कुछ अच्छा नहीं है। वो भी एक दिलचस्प माध्यम है।'
अंत में आमिर ने कहा, 'असल बात यह है कि कहानी अच्छी होनी चाहिए। टेक्नोलॉजी तो हमेशा आगे बढ़ती रहेगी और बदलती रहेगी। लेकिन एक चीज है जो कभी नहीं बदलेगी, वह है कहानी की ताकत। आप चाहे एआई का इस्तेमाल करें या असली एक्टर्स के साथ फिल्म बनाएं। अगर कहानी में दम नहीं है, अगर वह दिल को नहीं छूती, तो कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने किस तकनीक का इस्तेमाल किया। अंत में वही कहानी टिकती है, जो ऑडियंस के दिल तक पहुंचती है।'
पूरा इंटरव्यू यहां क्लिक करके देखें....