फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: प्रतियोगिता में जाने से पहले 10 किलो वजन ज्यादा था, फिर कैसी फिट हुईं मिस इंडिया साध्वी सैल?

सार

Sadhvi Sail Miss India 2026 Exclusive Interview: हाल ही में साध्वी सैल ने मिस इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया है। अमर उजाला से एक खास बातचीत में उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी फिटनेस जर्नी, स्किन केयर और लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें साझा की हैं।

विज्ञापन
1 of 7
साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब - फोटो : अमर उजाला

इस साल साध्वी सैल के सिर पर मिस इंडिया का ताज सजा है। इन दिनों वह काफी चर्चा में हैं। अमर उजाला डिजिटल से की गई एक लंबी बातचीत में उन्होंने बताया कि पेजेंट में आने से पहले उनका वजन 10 किलो ज्यादा था। इसे उन्होंने कैसे मेंटेन किया? क्या है साध्वी सैल का फिटनेस और लाइफस्टाइल मंत्रा, जानिए उनकी ही जुबानी-  

विज्ञापन

2 of 7
साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब - फोटो : अमर उजाला

लाइफस्टाइल बदलने की जरूरत होती है
मेरा वजन लगभग 10 किलो ज्यादा था, लेकिन बात सिर्फ वजन की नहीं थी। मुझे महसूस होने लगा था कि मैं धीरे-धीरे गलत आदतों की तरफ जा रही हूं। मैं ज्यादा सुस्त हो गई थी, अपने प्लान कैंसिल करने लगी थी, बाहर जाना कम हो गया था। तभी मुझे लगा कि लाइफस्टाइल बदलना जरूरी है। यह मेरे लिए एक तरह का वेक अप कॉल था। मुझे फिर से कॉन्फिडेंट महसूस करना था। 

विज्ञापन

3 of 7
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi

छोटे-छोटे बदलाव ही सबसे बड़ा फर्क लाते हैं
मैंने छोटे-छोटे बदलावों से शुरुआत की। अपनी बॉडी को समझना शुरू किया। खाने से पहले थोड़ा एप्पल साइडर विनेगर लिया। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की और साथ में वॉक को अपनाया। मैंने यह भी सुनिश्चित किया कि मैं रोज करीब 10 हजार कदम चलूं। इसके साथ ही मैंने अपनी नींद पर ध्यान देना शुरू किया, क्योंकि मुझे पहले यह समझ ही नहीं था कि आराम कितना जरूरी है। मैं पहले सात दिन जिम जाती थी, लेकिन बाद में इसे चार-पांच दिन तक सीमित किया, रिकवरी को भी उतनी ही अहमियत दी। मैंने प्रोटीन इंटेक पर भी ध्यान दिया। लेकिन मैं हमेशा कहती हूं कि यह सब मेरे लिए काम कर गया, हर किसी के लिए तरीका अलग हो सकता है।

4 of 7
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi

दोस्तों की वजह से मंजिल हासिल की 
मेरे लिए सबसे बड़ा फर्क यह था कि मैंने यह सब अकेले नहीं किया। मैंने अपने दोस्तों से कहा कि मैं खुद को बेहतर महसूस करना चाहती हूं, उन्होंने भी मेरा साथ दिया। हमने एक छोटा सा रूटीन बना लिया था, पहले एक कैफे में मिलते थे, कॉफी लेते थे, फिर जिम जाते थे। उसके बाद अपने अपने घर चले जाते थे। इसी चीज ने मेरी फिटनेस जर्नी को मजेदार बनाया। 

विज्ञापन

5 of 7
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi

मैं कभी बिंज ईटर भी थी
मुझे सिनेमा बहुत पसंद है। मैं घंटों तक फिल्में और सीरीज देख सकती हूं। इसके साथ एक और आदत जुड़ी हुई थी। मैं लगातार कुछ न कुछ खाती रहती थी, बिना सोचे-समझे। फिर मैंने खुद को समझाया कि मुझे यह आदत बदलनी होगी। मैंने तय किया कि मैं बिना वजह स्नैकिंग नहीं करूंगी और सही समय पर खाना खाऊंगी।
अगर मुझे कुछ मीठा खाना भी होता था, तो मैं उसे खाने के बाद ही खाती थी, जिससे शरीर पर उसका असर कम हो। यह छोटा सा बदलाव मेरे लिए बहुत बड़ा गेम चेंजर साबित हुआ। ईमानदारी से कहूं तो डिसिप्लिन सबसे जरूरी है।

विज्ञापन

6 of 7
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi

स्किन केयर को ओवरकॉम्प्लिकेट मत करो
मैं हमेशा कहती हूं कि स्किन केयर को ज्यादा कॉम्प्लिकेट मत बनाओ। हमारे वर्कशॉप में भी यही सिखाया गया था कि बेसिक सबसे जरूरी होते हैं। मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन ही काफी होते हैं। हम अक्सर ऑनलाइन दिखने वाली चीजों में उलझ जाते हैं और स्किन केयर के छह-सात स्टेप्स फॉलो करने लगते हैं। इसे आप सिंपल रखो, एक अच्छा क्लींजर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन काफी है। स्किन सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी क्लीयर रहनी चाहिए। इसके लिए कम शुगर, कम स्ट्रेस और अच्छा खानपान ही काम करता है। 
मैं पहले घरेलू नुस्खे भी बहुत ट्राई करती थी, जैसे पिंपल्स पर टूथपेस्ट लगाना, लेकिन अब मैं उस फेज से बाहर आ चुकी हूं। हालांकि कुछ चीजें आज भी काम करती हैं, जैसे बालों में तेल लगाना, बस उसे सही तरीके से करना चाहिए। मेरा मानना है कि सबसे अच्छा तरीका बैलेंस है, पुरानी चीजों और नई जानकारी दोनों को समझकर अपनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi
टैटू मेरी यादों का हिस्सा हैं 
मेरे लिए टैटू सेल्फ एक्सप्रेशन हैं। मैं हमेशा से आर्ट की तरफ झुकी रही हूं, फोटोग्राफी और स्केचिंग और टैटू भी उसी का हिस्सा हैं। मैंने 18 साल की उम्र में टैटू बनवाने शुरू किए। हर एक का एक खास मतलब है। एक टैटू मेरे पापा के नाम का है। एक और टैटू है, ‘एवरीथिंग इन टाइम’, यह मुझे याद दिलाता है कि हर चीज अपने समय पर होती है। मेरी बॉडी पर कुल पांच टैटू हैं और सभी छोटे, सिंपल और मेरे लिए बहुत खास हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें