फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Injured With Bullet: गोविंदा से लेकर बॉब मार्ले तक ये सितारे हो चुके हैं गोली का शिकार, देखें लिस्ट

Tue, 01 Oct 2024 09:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ये सितारे हो चुके हैं गोली का शिकार - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन जगत में गोली लगने की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं, जिसने सभी को हिला के रख दिया। इन घटनाओं का शिकार मशहूर हस्तियां हुईं। कुछ इस हादसे में बच निकले और कुछ ने अपनी जान गंवा दी। गोली लगने की घटना में देश विदेश की कई बड़ी और लोकप्रिय हस्तियां शामिल हैं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन से सितारे हैं, जो आकस्मिक रूप से गोली लगने का शिकार हुए। 




 
विज्ञापन

2 of 7
गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
गोविंदा
गोविंदा, भारत के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। मंगलवार की सुबह अभिनेता अपने मुंबई के जुहू स्थित आवास पर अपने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से घायल हो गए। उनके पैर में गोली लग गई। गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अभिनेता के पैर में लगी गोली को निकाल ली गई है और अब उनकी हालत स्थिर है।
Rajinikanth Health Update: रजनीकांत के पेट के निचले हिस्से में लगा स्टेंट, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

 
विज्ञापन

3 of 7
ऋतिक रोशन- राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन
बॉलीवुड फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन भी हमले का शिकार हो चुके हैं। 21 जनवरी, 2000 को उनकी फिल्म 'कहो ना प्यार है' की सफलता के तुरंत बाद, मुंबई के सांताक्रूज में उनके कार्यालय के पास दो हमलावरों ने उनपर गोली चलाई थी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी और उनकी छाती को छू गई। हालांकि, वह इस हमले में बच निकले। 

 

4 of 7
50 सेंट - फोटो : इंस्टाग्राम @thisis50
50 सेंट
अमेरिकन रैपर ‘50 सेंट’ को 24 मई, 2000 को दक्षिण जमैका, क्वींस में अपनी दादी के घर के बाहर नौ बार गोली मारी गई थी। इस हमले में उन्हें गंभीर चोट आई थी। उनके हाथ, पैर और चेहरे पर कई घाव आए थे। इस हमले के बाद उन्हें 13 दिन अस्पताल में बिताने पड़े थे। हालांकि, वह सकुशल बच गए थे।

 
विज्ञापन

5 of 7
लिन वेन - फोटो : इंस्टाग्राम @liltunechi
लिल वेन
अमेरिकी रैपर लिल वेन, जिनके बचपन का नाम ‘ड्वेन माइकल कार्टर जूनियर’ था। उन्होंने 12 साल की उम्र में ‘न्यू ऑरलियन्स’ में अपने घर पर एक मेहमान की बंदूक से खेलते समय गलती से खुद को गोली मार ली थी। गोली उनके सीने में लगी थी। जानलेवा चोट लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया और वह बच गए।

 
विज्ञापन

6 of 7
जेनिफर ओ नील - फोटो : इंस्टाग्राम
जेनिफर ओ नील
अमेरिका की पूर्व अभिनेत्री ‘जेनिफर ओ नील’ एक अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने 23 अक्टूबर, 1982 को एक दर्दनाक घटना का अनुभव किया, जब उन्होंने अपने घर पर अपने पति की कैलिबर रिवॉल्वर से गलती से खुद को गोली मार ली। हालांकि, वह इस हादसे में बच गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बॉब मार्ले - फोटो : इंस्टाग्राम @bobmarley
बॉब मार्ले
रेगे आइकन बॉब मार्ले को 3 दिसंबर, 1976 को जमैका के गोली मार दी गई थी। स्माइल जमैका कॉन्सर्ट में प्रदर्शन करने से कुछ दिन पहले सात हथियारबंद लोगों ने मार्ले के घर पर हमला किया और उन पर और उनकी पत्नी और प्रबंधक सहित कई अन्य लोगों पर गोलीबारी की। इस हमले में बॉब मार्ले घायल हो गए थे हालांकि, सभी लोग इस हमले में बच गए।
Govinda: गोविंदा का हाल जानने बेटी टीना और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंची अस्पताल, ये लोग आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें