फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: 'भूल भुलैया 3' का जलवा बरकरार, 'सिंघम अगेन'-'कंगुवा' हुई पस्त, जानें अन्य फिल्मों का हाल

Thu, 21 Nov 2024 11:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमाघरों में कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। ऐसे में कुछ फिल्में अच्छी कमाई कर रही हैं तो वहीं कुछ फिल्मों की हालत खस्ता है। चलिए जानते हैं किस फिल्में कितना कलेक्शन किया...
विज्ञापन
1 of 6
भूल भुलैया 3, द साबरमती रिपोर्ट, सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमाघरों में वर्तमान में एक साथ कई फिल्में दर्शकों को मनोरंजन करने के लिए लगी हुई हैं। हालांकि, कुछ फिल्में कब सिनेमाघरों में आती हैं और कब चली जाती हैं, इसका किसी को पता नहीं चलता। हालांकि, हैरानी तब होती है, जब कोई बड़े स्टार की बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन करती है। कुछ ऐसा ही हाल इन सभी फिल्मों का है। 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का हाल बेहाल है तो 'कंगुवा'-'द साबरमती रिपोर्ट' पस्त है। ऐसे में चलिए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी 'भूल भुलैया 3' का धमाल बरकरार है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस 150 करोड़ी फिल्म में रूह बाबा और मंजुलिका की जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म की रिलीज को 20 दिन पूरे हो चुके हैं और दर्शक अभी भी इसे देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' ने रिलीज के तीसरे बुधवार को 2.25 करोड़ नौ लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका अब तक कुल कलेक्शन 237.75 करोड़ रुपये हो गया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी कॉप ड्रामा फिल्म 'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आ रही है। अजय देवगन अभिनीत 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी फ्लॉप होने की कगार पर है। कमाई के आंकड़े दिन-ब-दिन गिरते जा रहे हैं। फिल्म ने अपनी रिलीज के 20वें दिन 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी अब तक की कुल कमाई 235.15 करोड़ रुपये ही हो पाई है।

4 of 6
अमरन - फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
अमरन
'अमरन' ने अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत यह फिल्म अब कमाई की पटरी से उतरती नजर आ रही है। 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म अब 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 21वें दिन दो करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसका अब तक का टोटल 196.45 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
कंगुवा (पार्ट वन) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कंगुवा'
'कंगुवा' ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सूर्या की यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। 300-350 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म रिलीज के एक हफ्ते बाद ही कमाई की पटरी से उतरती नजर आ रही है। शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 2.40 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह सूर्या की फिल्म ने अपने खाते में कुल 62.40 करोड़ रुपये जोड़े हैं। बजट के हिसाब से कारोबार निराशाजनक है और इससे सूर्या के स्टारडम को तगड़ा झटका लगना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
‘द साबरमती रिपोर्ट’
गोधरा कांड की दर्दनाक घटना पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। विक्रांत मैसी की यह फिल्म ओपनिंग डे पर ही निराश करती नजर नजर आई। फिल्म ने टिकट विंडो पर 1 करोड़ 25 लाख रुपये की ओपनिंग ली। दूसरे दिन इसने 2.1 करोड़ रुपये जोड़े। तीसरे दिन इसकी कमाई तीन करोड़ रुपये रही। हालांकि, वीकडेज के शुरू होने के साथ ही इसके उल्टे दिन भी चालू हो गए हैं। चौथे दिन सिर्फ 1.15 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 1.3 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, छठे दिन 1.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 62.40 करोड़ रुपये ही हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें