अर्शी भारती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज ‘दिल तू जान तू’ का जिक्र चलने पर वह बताती हैं, ‘ये मेरी पहली ओटीटी सीरीज है। मान सकते हैं कि ये मेरा ओटीटी डेब्यू है। लेकिन, उससे भी बड़ी बात ये है कि ये देश में ओटीटी पर वर्टिकल सीरीज और सिर्फ डेढ़ मिनट यानी 90 सेकेंड में कहानी कहने की परंपरा को मजबूती दे रही है। इसके पहले नौ एपिसोड ओटीटी रीलीज (Reelies) पर जारी हो चुके हैं, अगले नौ एपिसोड अगले हफ्ते रिलीज होने वाले हैं।’